आईपीएल का लाभ हमारे खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप में मिलेगा : बाउचर

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

कोलंबो   दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का लाभ उनके खिलाड़ियों को इसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप में भी मिलेगा। बाउचर के अनुसार इससे उनके खिलाड़ियों को यूएई के हालातों की जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि उनके खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान सही समय पर लय हासिल करनी होगी।

बाउचर ने कहा, ‘आईपीएल में खेलने के लिये जाने वाले खिलाड़ियों से हमने बात की है। उन्हें काफी अनुशासित रहना होगा और महसूस करना होगा कि बतौर इकाई हमें सही समय पर शिखर पर पहुंचना होगा।' उन्होंने कहा, ‘वे उन हालातों में खेलने के बारे में कुछ सूचना भी एकत्र करेंगे जो उन्हें टी20 विश्व कप के लिये तैयार करेगी और अगर वे अपना सही ढंग से प्रबंधन कर पाते हैं और नेट पर अच्छा समय बिता पाते हैं और वहां की परिस्थितियों के अनुरूप हो पाते हैं तो इससे हमें फायदा मिलेगा।' गौरतलब है कि आईपीएल मई में बायो-बबल में कई कोविड-19 मामलों के सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया था जो अब 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में खेला जायेगा। वहीं टी20 विश्व कप ओमान और यूएई में 17 अक्टूबर से शुरू होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.