दुश्मन के दोस्त से सुधरने लगे हमारे रिश्ते... अजरबैजान ने भारत को फिर शुरू किया कच्चा तेल बेचना

Updated on 20-09-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान से भारत के रिश्ते अब मधुर होते नजर आ रहा है। दरअसल, अजरबैजान ने भारत को कच्चे तेल का निर्यात फिर से शुरू कर दिया है। यह 10 महीने पहले बंद हो गया था। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, तेल की कीमत को लेकर कुछ समस्या थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है।

अजरबैजान के कस्टम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में अजरबैजान ने भारत को 1,747.07 टन कच्चा तेल भेजा। इसकी कीमत 7,81,520 डॉलर थी। ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार साल 2024 में भारत, अजरबैजान से पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों का चौथा सबसे बड़ा खरीदार था। भारत ने लगभग 729 मिलियन डॉलर के 1.17 मिलियन टन सामान खरीदे थे। साल 2022 और 2023 में भारत तीसरा सबसे बड़ा खरीदार था। भारत ने हर साल 2 मिलियन टन से ज्यादा सामान खरीदा था, जिसकी कीमत क्रमशः 1.6 बिलियन डॉलर और 1.2 बिलियन डॉलर थी।

अजरबैजान में भारत का बड़ा निवेश

पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा खरीदार होने के साथ-साथ, भारत अजरबैजान में एक बड़ा निवेशक भी है। बाकू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, ONGC Videsh Ltd (OVL) ने अजेरी-चिराग-गुनाशली (ACG) तेल और गैस क्षेत्रों और बाकू-त्बिलिसी-सेहान (BTC) तेल पाइपलाइन में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।
साल 2024 में OVL ने इक्विनोर से ACG तेल और गैस क्षेत्र में 0.615% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का काम पूरा किया। इसके लिए OVL ने 60 मिलियन डॉलर का निवेश किया। इस समझौते में बीटीसी पाइपलाइन में इक्विनोर के 0.737% शेयर भी शामिल थे। इक्विनोर से खरीदने के बाद ACG तेल और गैस क्षेत्र में OVL की हिस्सेदारी 2.925% और बीटीसी पाइपलाइन में 3.097% हो गई है।

ऑपरेशन सिंदूर में दिया था पाकिस्तान का साथ

इस साल मई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। यह कार्रवाई अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का साथ दिया था। पाकिस्तान और अजरबैजान गहरे दोस्त हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अजरबैजान ने कई ऐसे बयान दिए थे जो भारत के खिलाफ थे। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा था, 'हम उन सैन्य हमलों की निंदा करते हैं, जिसमें पाकिस्तान में कई नागरिकों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए हम निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.