हमारा सूर्या फिर से चमकेगा... खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार को मिला दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का साथ

Updated on 25-03-2023 08:38 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में सिर्फ 3 गेंदें खेली। सूर्यकुमार तीनों मुकाबलों में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उनके लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। बता दें कि सूर्या को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में मौका दिया गया था जिसको बुनाने में वो पूरी तरह से नाकाम रहे। हालांकि इतने शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उन्हें बैक किया है।
युवराज सिंह ने किया सूर्या को बैक

भरतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद बैक किया है। उनका मानना है कि सूर्या जल्द ही चमकेंगे। युवी ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सूर्यकुमार यादव को लेकर लिखा, ' हर खिलाड़ी अपने करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरता है। हम सबने कभी न कभी इसका अनुभव किया है। मुझे विश्वास है कि सूर्या भारत के की प्लेयर हैं और वह विश्वकप (वनडे विश्वकप 2023) में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे अगर उन्हें मौका दिया जाएगा।आइए अपने खिलाड़ियों का समर्थन करें क्योंकि हमारा सूर्या फिर से चमकेगा।'
ऐसा रहा है अब तक सूर्यकुमार यादव का करियर

32 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत के लिए 48 टी20, 23 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेला है। हालांकि सूर्या को सबसे ज्यादा सफलता टी20 फॉर्मेट में मिली है। उन्होंने 48 टी20 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1675 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से 3 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं वनडे में सूर्या ने 2 अर्धशतक के साथ 23 मैचों में 433 रन बनाए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेले गए अपने पहले टेस्ट में यादव ने 8 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.