अफगानिस्तान में भूकंप से 250 से अधिक लोगों की मौत

Updated on 22-06-2022 08:30 PM

अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके पाकटिका में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। बताया गया है कि भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समूचे इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में अभी तक कम से कम 255 लोगों की जान चली गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा है कि इस भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही पाकटिका में हुई है। तालिबानी प्रशासन के आपदा प्रबंधन अथारिटी प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी का कहना है कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके अलावा करीब 150 लोगों के घायल होने की सूचना है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर और 51 किलोमीटर की गहराई में था।

टोलो न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि भूकंप में बड़ी संख्या में मकान जमींदोज हो गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार देररात पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात दो बजकर 24 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। राहत की बात यह है कि पाकिस्तान में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके अलावा देररात मलेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता यहां 5.1 रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.