पीए मोदी ने 50 लाख देशवासियों को मौत के मुंह से निकाला, विपक्ष कर रहा राजनीति : सुशील मोदी

Updated on 24-10-2021 07:44 PM

पटना बिहार के शीर्ष भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने विपक्ष पर कोरोना से मौत के आंकड़ों पर राजनीति करने और अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है, साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी टीके विकसित कराकर 50 लाख लोगों को मौत के मुंह से निकाल लिया। उन्होंने कहा कि मात्र 33 करोड़ की आबादी वाले विकसित देश अमेरिका में 7.33 लाख और 21.26 करोड़ की जनसंख्या वाले ब्राजील में छह लाख लोगों की मृत्यु हुई।

भारत में सघन जांच, बेहतर इलाज और मिशन मोड में टीकाकरण हुआ। यही कारण है कि बड़ी जनसंख्या वाले इस देश में मात्र 4.5 लाख नागरिकों की अकाल मृत्यु हुई। सुशील मोदी ने कहा कि सदी की पहली वैश्विक महामारी को हराने के लिए भारत ने जितनी जल्दी स्वदेशी वैक्सीन बनाई और सबसे तेज टीकाकरण कर सौ करोड़ डोज मुफ्त लगवाए, उसकी दुनिया तारीफ कर रही है, लेकिन कांग्रेस को यह उपलब्धि अच्छी नहीं लग रही है। 60 साल राज करने वाली कांग्रेस बताए कि उसके राज में पोलियो, मलेरिया जैसी बीमारियों के स्वदेशी टीके विकसित क्यों नहीं हो पाए?


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जिसे देखकर हर देशवासी को गर्व हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति ने टीकाकरण में विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत ने दुनिया के कई देशों की आबादी से कई गुना टीकाकरण का रिकार्ड तो बनाया ही है साथ ही साथ टीकाकरण की रफ्तार के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीकाकरण की तेज गति देखकर देखकर आज पूरी दुनिया हैरान है।

 आज भारत की सरकार, स्वास्थ्यकर्मी और जनता ने मिलकर जो सामर्थ् दिखाया है, उसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने बयान में कहा कि सौ करोड़ टीकाकरण का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल करने पर जहां देश खुशियां माना रहा है वहीं कांग्रेस सदमे में है। कांग्रेस नेताओं के बयानों को देखें तो इनकी जलन साफ दिखाई पड़ती है। इन्हें देश की ख़ुशी बर्दाश्त ही नहीं हो रही है। उन्हें यह यकीन ही नहीं हो रहा है कि टीकाकरण को अटकाने, भटकाने और लटकाने के उनके लाख प्रयासों के बावजूद देश ने इस मुकाम को हासिल कैसे कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.