अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पेसर नमन तिवारी ने किया साथी खिलाड़ी को इंस्पायर

Updated on 12-02-2024 04:45 PM

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद तेज गेंदबाज नमन तिवारी की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। 8 विकेट गिर जाने के बावजूद नमन साथी खिलाड़ी मुरुगन अभिषेक को इंस्पायर करते नजर आए।

मैच में बैटिंग के दौरान नमन ने कहा, 'मुरु (मुरुगन), याद रखना, हारेंगे पर सीख के जाएंगे।' इतना कहते ही मुरुगन अभिषेक ने अगली बॉल पर सामने की ओर में चौका लगा दिया।

38वें ओवर में कहते नजर आए नमन
नमन भारतीय पारी के 38वें ओवर में मुरुगन के साथ बैटिंग कर रहे थे। इस समय टीम का स्कोर 151/8 था। नमन 17 बॉल में 3 और मुरुगन 39 बॉल में 34 रन के स्कोर पर थे। टॉम स्ट्रैकर के ओवर की चौथी बॉल से पहले नमन ने कहा, 'मुरु (मुरुगन), याद रखना, हारेंगे पर सीख के जाएंगे।'

मुरुगन ने अगली बॉल पर चौका लगाया और फिर वह 41वें ओवर में आउट हुए। उनके विकेट के बाद टीम इंडिया 6 ही रन बना सकी और 254 रन के टारगेट के सामने 174 रन पर सिमट गई।

अभिषेक ने लगाए 5 चौके
रविवार को साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया। बेनोनी के विलोमूर पार्क में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर सिमट गई। भारत के लिए आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए, वहीं नंबर-8 पर उतरे मुरुगन अभिषेक ने आखिर में 42 रन का योगदान दिया। उन्होंने पारी में 5 चौके लगाए।

नमन 35 बॉल में 14 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों मिलकर टीम को जीत तो नहीं दिला सके लेकिन 122/8 के स्कोर से दोनों ने 46 रन की पार्टनरशिप की और टीम को लड़ते हुए जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की।

नमन ने 2 विकेट भी लिए
लेफ्ट आर्म पेसर नमन तिवारी ने पहली पारी में 63 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ह्यूज वीबजेन (48 रन) और ओपनर हैरी डिक्सन (42 रन) को पवेलियन भेजा। दूसरी ओर मुरुगन ने 10 ओवर में 37 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

टूर्नामेंट में अजेय टीम इंडिया को फाइनल में ही हार मिली
2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने फाइनल से पहले तक एक भी मैच नहीं गंवाया था। टीम ने ग्रुप स्टेज में 3, सुपर-6 स्टेज में 2 और एक सेमीफाइनल जीता था। टीम को फाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा और उसी ने खिताब भारत से छीन लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.