पेन को एशेज तक फिट होने की उम्मीद

Updated on 20-09-2021 08:45 PM

होबार्ट ऑस्ट्रेलियाई  टेस्ट कप्तान टिम पेन के अनुसार वह इंग्लैंड के खिलाफ इस साल के अंत में शुरु हो रहे पहले एशेज क्रिकेट टेस्ट मैच तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। पेन ने इस सप्ताह की शुरुआत में गर्दन में उभरी हुई डिस्क की सर्जरी करायी है। ऐसे में इन्हें पूरी तरह से ठीक होने में छह सप्ताह का समय लगेगा। पहला एशेज टेस्ट आठ दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होगा। पेन ने कहा, ‘‘जैसे ही छह सप्ताह यह समय पूरा होगा मुझे लगता है कि मैं खेलने के लिये फिट हो जाउंगा। मेरी उम्र 36 साल है और मैंने बहुत अधिक अधिक अभ्यास किया है तथा मैं अपने खेल को अच्छी तरह से समझता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि इन छह सप्ताह के बाद मैं जरूरत पड़ने पर एक सप्ताह के अंदर खेलने के लिये तैयार रहूंगा। इससे तैयारी के लिये मेरे पास काफी समय रहेगा।’’ इस विकेटकीपर बल्लेबाज को एशेज से पहले कम से कम एक शैफील्ड शील्ड मैच में खेलने की उम्मीद है। पेन ने कहा, ‘‘अभी एशेज शुरू होने में ढाई महीने का समय है और छह सप्ताह का समय पूरा होने के बाद मैं सीधे अपनी तैयारियां शुरू कर दूंगा।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.