पेन ने कहा, तय समय पर होगी ऐशेज सीरीज

Updated on 03-10-2021 12:31 AM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों के कोविड-19 पाबंदियों को देखते हुए एशेज में नहीं खेलने की धमकियों के बाद भी यह टेस्ट श्रृंखला अपने तय समय पर आयोजित होगी। वहीं इससे पहले कप्तान जो रुट सहित इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़ी पाबंदियों पर चिंता व्यक्त की हैं, यहां तक कि ये खिलाड़ी दौरे से भी हटने की योजना बना रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पेन ने कहा कि एशेज तय समय पर आयोजित की जाएगी। इसका पहला टेस्ट 8 दिसंबर से शुरू होगा। साथ ही कहा कि अगर जो रूट नहीं आना चाहते हैं तो भी कार्यक्रम समय पर होगा। इससे पहले रूट और इंग्लैंड की टीम के अन्य सदस्यों नेबायो-बबल की थकान' का हवाला देते हुए कहा था कि पाबंदियों को कम किया जाना चाहिये।


पेन ने कहा कि उनके पास विकल्प है कि वे यहां आना चाहते हैं या नहीं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को यहां आने के लिये बाध्य नहीं कर रहा है। हम जिस दुनिया में रहते हैं, यह उसकी खूबसूरती है कि आपके पास विकल्प होता है। अगर आप नहीं आना चाहते तो मत आओ। पेन ने साथ ही इंग्लैंड के पूर्व स्टार केविन पीटरसन से कहा कि खिलाड़ियों को अपना फैसला खुद करने दें कि वे एशेज में खेलना चाहते हैं या नहीं।


उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पीटरसन हर चीज के बनते हैं विशेषज्ञ है, इसमें कोई संदेह नहीं है। पेन ने कहा कि इस पर फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दीजिए, उन्हें बोलने दीजिए। हमने एक भी इंग्लैंड के खिलाड़ी को यह कहते हुए नहीं सुना कि वे नहीं रहे हैं। वहीं हाल में पीटरसन ने ट्विटर पर ऑस्ट्रेलिया के पृथकवास नियमों की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि खिलाड़ी बायो-बबल में रहकर थक गए हैं इसलिए पाबंदियों को हटाना चाहिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.