कश्मीर में नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में पाक एजेंट

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
जम्मू ।  जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि पाकिस्तान और उनके एजेंट कश्मीर घाटी में मौजूदा शांति को बाधित करने के लिए सोशल मीडिया पर अपने दुभार्वनापूर्ण मंसूबों का प्रचार कर रहे हैं। दिलबाग सिंह ने कहा कि शांति बनाए रखने में लोगों के सहयोग और समर्थन के कारण जम्मू-कश्मीर में स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण और पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी ने आज उत्तरी कश्मीर रेंज के बारामूला, सोपोर कस्बों और दक्षिण कश्मीर रेंज के अनंतनाग और पुलवामा का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों की संयुक्त बैठकों की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने इन जिलों में जवानों की सामान्य सुरक्षा परिदृश्य, तैनाती और कल्याण उपायों का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान डीजीपी ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुराने और मुख्य शहर बारामूला, सोपोर, अनंतनाग और पुलवामा का दौरा किया। सिंह के साथ कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आईजी दीपक रतन भी थे। डीजीपी ने संयुक्त अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अशांति पैदा करने के लिए किसी भी शांति विरोधी तत्व को जगह नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निदेर्श दिए। उन्होंने निदेर्श दिया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के अलावा उपद्रवियों और जमीनी कार्यकतार्ओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ पिछले तीन दशकों के दौरान लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए विभिन्न परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने लोगों से संबंध मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बलों के साथ लोगों के सहयोग से शांति बनाए रखने में मदद मिली है तथा जम्मू-कश्मीर में शांति मिशन को और मजबूत करने के लिए इन संबंधों को सभी स्तरों पर मजबूत किया जाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.