पाक सेना चीफ बाजवा ने सऊदी विदेश मंत्री के सामने अलापा कश्मीर राग

Updated on 20-12-2021 08:04 PM

इस्लामाबाद   पाकिस्तान के सेना चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा और कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान महत्वपूर्ण है। जनरल बाजवा ने यह टिप्पणी सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ एक बैठक के दौरान की। सऊद ने अफगानिस्तान में मानवीय हालात पर आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों के 17वें सत्र से इतर बाजवा से मुलाकात की थी।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि दोनों ने साझा हित, क्षेत्रीय सुरक्षा, अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के मुद्दों पर चर्चा की। बयान के अनुसार, जनरल बाजवा ने इस बात पर भी जोर दिया कि 'दक्षिण एशिया में स्थिरता के लिए कश्मीर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक है' और दोहराया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के मद्देनजर अपने सभी पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है।'

भारत ने भी सदैव पाकिस्तान से कहा है कि वह इस्लामाबाद के साथ आतंकवाद और हिंसा मुक्त वातावरण में सामान्य संबंधों की इच्छा रखता है। बाजवा जहां शांति की बात कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री इमरान खान भारत की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार जहरीले बयान दे रहे हैं। इमरान खान को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण भारत और पाकिस्तान में परमाणु युद्ध का डर सताने लगा है। उन्होंने गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान भी उतनी ही आक्रामकता से भारत को जवाब देगा। इमरान खान ने कहा कि भारत के लोग संवेदनशील और समझदार हैं लेकिन उन पर राज कट्टरपंथी लोग कर रहे हैं।

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में इमरान खान ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बीजेपी की फासीवादी सरकार भारत और क्षेत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने डर जताया कि बीजेपी की फासीवादी नीतियों के कारण पाकिस्तान और भारत में परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि बीजेपी हिंदुओं के जैसे बुद्धिमान राष्ट्र पर कैसे शासन करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.