आईएमएफ का सिरदर्द बना पाक! कर्ज में बांग्लादेश से भी आगे

Updated on 22-01-2022 07:23 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इमरान खान के सत्ता संभालने के बाद तो जैसे इसके सितारे गर्दिश में गए। इमरान खान ने पाकिस्तान पर अरबों डॉलर के कर्ज को चढ़ा दिया है। पाकिस्तान पर घरेलू और विदेशी कर्ज 50 हजार अरब रुपये से भी ज्यादा हो चुका है। खुद पाकिस्तान के अपने ही उसकी पोल खोल रहे हैं।

पाकिस्तान के अमेरिका में राजदूत रह चुके हुसैन हक्कानी ने एक ट्वीट में  पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना की। हक्कानी ने लिखा, पाकिस्तान आईएमएफ से 1958 के बाद से 22 बार कर्ज ले चुका है, जिसमें 1988 के बाद 13 बार और 2000 के बाद पांच बार। इसकी बांग्लादेश से तुलना करें तो उसे 1974 के बाद सिर्फ 10 बार आईएमएफ से कर्ज लेने की जरूरत पड़ी, जिसमें 2000 के बाद सिर्फ दो बार लिया लोन शामिल है।

  हुसैन हक्कानी पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना क्यों कर रहे हैं, इसे समझिए। बांग्लादेश पाकिस्तान से ही निकला एक मुल्क जिसे 1971 से पहले पूर्वी पाकिस्तान के रूप में जाना जाता था। बांग्लादेश की जनसंख्या 16.47 करोड़ है और पाकिस्तान की आबादी 22.09 करोड़ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भी पाकिस्तान बांग्लादेश से काफी बड़ा है। अब जीडीपी की बात करते हैं, पाकिस्तान के बाद अस्तित्व में आए छोटे से देश बांग्लादेश की जीडीपी 32,423.92 करोड़ यूएस डॉलर है। वहीं पाकिस्तान की जीडीपी 26,368.66 करोड़ यूएस डॉलर है।

 संघर्षों से जूझ रहे पाकिस्तान के और ज्यादा बुरे दिन इमरान खान के सत्ता में आने के बाद शुरू हुए। विश्व बैंक की ऋण रिपोर्ट 2021 में पाकिस्तान को भारत और बांग्लादेश के मुकाबले काफी खराब रेटिंग की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान कर्ज के मामले में अब श्रीलंका के बराबर जाता दिखाई दे रहा है। चीन का कर्ज पहले से ही गर्त में डूबी पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को और दबा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के आखिरी में पाकिस्तान के ऊपर कुल विदेशी कर्ज 14 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा।

 इसमें लगभग आधा कर्ज चीन के वाणिज्यिक बैंकों का है। पाकिस्तान ने इन बैंकों से मुख्य रूप से बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से संबंधित परियोजनाओं के लिए कर्ज लिया हुआ है। विदेशी कर्ज नहीं लेने का वादा करके आई इमरान खान सरकार लगातार लोन चुकाने के लिए लोन लेती जा रही है।

हाल में ही पाकिस्तान की संसद में इमरान खान सरकार ने कबूल किया था कि अब हर पाकिस्तानी के ऊपर अब 1 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है। इसमें इमरान खान की सरकार का योगदान 54901 रुपये है, जो कर्ज की कुल राशि का 46 फीसदी हिस्सा है। कर्ज का यह बोझ पाकिस्तानियों के ऊपर पिछले दो साल में बढ़ा है। यानी जब इमरान ने पाकिस्तान की सत्ता संभाली थी तब देश के हर नागरिक के ऊपर 120099 रुपये का कर्ज था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.