महा मुकाबले से पहले बल्ले पर बनी कलाकृतियों के कारण चर्चाओं में आई पाक गेंदबाज नशरा

Updated on 04-03-2022 06:33 PM

क्राइस्टचर्च महिला एकदिवसीय विश्व कप में भारत ओर पाकिस्तान टीमें रविवार छह मार्च को आने सामने होंगी। दोनों ही टीमें इस बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं क्योंकि दोनो ने ही अपने दो-दो अभ्यास मैच जीते हैं , ऐसे में दोनो ही टीमें उत्साह से भरी हैं।

 भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच 2 रन से जीता था। वहीं दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 81 रन से जीता था। पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को 7 रनों से हराया था।

 इस मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान की प्रमुख गेंदबाज नशरा संधू अपनी बल्ले पर बनी कलाकृतियों के कारण चर्चाओं में आई हैं। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर कुछेक तस्वीरें डाली हैं जिसमें नशरा अपने बल्ले के साथ दिख रही है। इस पर कैप्शन दिया गया था, जब वह गेंदबाजी नहीं करती। वह अद्भुत कलाकृति के साथ अपने आस-पास सभी को प्रभावित कर रही है।

महामुकाबले को लेकर दोनों देशों की टीमें

भारतीय महिला टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव। स्टैंडबाय खिलाड़ी : एस मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

पाकिस्तान महिला टीम : बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार (उपकप्तान), ऐमन अनवर, आलिया रियाज, अनम अमीन, डायना बेग, फातिमा सना, गुलाम फातिमा, जावेरिया खान, मुनीबा अली, नाहिदा खान, नशरा संधू, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर) ट्रैवलिंग रिजर्व : इरम जावेद, नजीहा अल्वी और तुबा हसन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.