पाक ने इंटरनेट ठप करके पूर्व पीएम नवाज शरीफ का भाषण बाधित किया, विपक्ष ने बोला हमला

Updated on 22-11-2021 08:43 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, तो सरकार भी विपक्ष को नाकाम करने का कोई हथकंडा आजमाने से पीछे हटती नहीं दिखाई दे रही है। विपक्ष को अब एक नया मुद्दा मिल गया है। आसमां जहांगीर फाउंडेशन की कांफ्रेंस में वर्चुअल बोलने के दौरान पाक सरकार ने इंटरनेट ठप करके पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भाषण बाधित कर दिया। बाद में नवाज ने फोन के जरिए कांफ्रेंस को संबोधित किया।

आयोजक और खुद नवाज भी इसको लेकर सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार का कहना है कि आयोजकों ने इस कांफ्रेंस में एक भगोड़े और कोर्ट से सजा पाए अपराधी को बुलाकर गलत काम किया है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस कांफ्रेंस में आने से इस वजह से ही मना कर दिया था, क्योंकि इसमें नवाज शरीफ को बोलने का मौका दिया गया। उल्लेखनीय है कि नवाज शरीफ दो वर्ष से लंदन में रह रहे हैं।

इस कांफ्रेंस के दौरान नवाज शरीफ ने भी इमरान खान की सरकार को जमकर लताड़ लगाई और कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा पाकिस्तान बेहद मुश्किल दौर में है। देश की जनता बेहद मायूस है और इसका जवाब लेने का उसको पूरा हक है। जब तक जवाब नहीं मिलता है तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। उन्होंने कहा यदि सवाल करने वालों की जुबान ही खामोश कर दी जाएगी तो देश का हाल नहीं सुधरेगा। उन्होंने कहा इस कांफ्रेंस के दौरान भी इंटरनेट की सेवा को बाधित करना ऐसा ही एक कदम है।

सरकार आवाज उठाने वालों को मरवा देती है, नौकरियों से निकाल दिया जाए। सरकार ने ऐसे लोग बिठाए हुए हैं जिनका काम ही लोगों की आवाज को दबाना है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वे अपने चहेतों से कोर्ट में मनपसंद फैसले कराते हैं। इस देश में इस सरकार में वोट की कोई अहमियत नहीं रही है। पार्लिमामेंट वर्तमान में मजाक बन गई है। जज को भी सही काम करने से रोका जाता है। जो सरकार के खिलाफ उठकर सही काम करने की कोशिश करते हैं, उनको सजा के तौर पर नौकरियों से निकाला जाता है।

कुछ जज तो केवल सरकार के मनपसंद काम करने के लिए ही वहां पर बैठाए गए हैं। इस पर इन लोगों को सोचने की जरूरत है। सरकार कहती है कि दुनिया हम पर हंसती है। पूर्व पीएम ने कहा हमें कहीं कहीं से तो शुरुआत करनी ही होगी। हम गूंगे बहरे बने हुए तो नहीं रह सकते। उन्होंने इमरान खान का नाम लिए बिना उन पर कई तरह के संगीन आरोप भी लगाए। नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान का ये दर्द भरा माहौल खत् होना चाहिए। संविधान के दायरे में रहते हुए अपने हक के लिए लड़ना ही होगा। इसके लिए हम सभी को खड़ा होना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.