गांगुली के साथ नजर आये पाक प्रशंसक मोमिन

Updated on 15-11-2021 09:36 PM

दुबई टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के बाद एक पाकिस्तानी मोमिन शाकिब इसी बात को लेकर खुश नजर आये कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर सबसे अधिक रनों के पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाये।।

 आजम ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में 300 रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 6 मैचों में चार अर्धशतकों की सहायता से 303 रन बनाए। वहीं वॉर्नर ने 7 मैचों में 289 रन बनाए। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाये। मोमिन का एक विडियो आया है इसमें वह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ खुश नजर रहे हैं।

मोमिन ने अपने इंस्टाग्राम पर गांगुली के साथ तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- "दादा, प्रिंस ऑफ कोलकाता और शायद भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक से मिलकर खुशी हुई है।  मुझे याद है आपको 2003-2004 में गद्दाफी स्टेडियम में देखा था। एक बार फिर पाक में आपकी मेजबानी के लिए उत्सुक हूं।"

2019 क्रिकेट विश्व कप में जब पाक टीम को भारतीय टीम ने करारी शिकस्त दी थी तो मोमिन काफी सुर्खियों में नजर आए थे। तब उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'एक दम से समय बदल दिया, जज्बात बदल दिए, जिंदगी बदल दी... भाई मारो मुझे..'  यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही मोमिन सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो गये थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.