पाक सूचना मंत्री के बहके बोल- भारत में नरेंद्र मोदी से ज्यादा लोकप्रिय हैं इमरान खान

Updated on 24-10-2021 08:33 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान की अपने मिया मिट्ठू बनने की आदत कोई नई नहीं है अब यहां के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी भी बहक गए है उन्होंने अपने प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक दावा किया जिसके चलते उनकी खासी भद्द पिट रही है। उनका कहना है कि इमरान खान भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। फवाद चौधरी ने इमरान की लोकप्रियता की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है।

इमरान खान को एक क्रिकेटर के रूप में भले ही भारत दुनिया के दूसरे मुल्कों पसंद करते थे। लेकिन राजनेता और खासकर प्रधानमंत्री बनने के बाद वह सिर्फ पाकिस्तानी सेना के हाथों की कठपुतली बनकर रहे गए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में फवाद चौधरी कहते दिख रहे हैं, 'इमरान खान हिंदुस्तान में इतने पॉपुलर हैं कि अगर आज भी वह दिल्ली में जलसा करें तो वह नरेंद्र मोदी से बड़ा जलसा होगा।' फवाद ने कहा कि इमरान खान की जितनी लोकप्रियता भारत में है, यह भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर करने का एक बड़ा मौका था। लेकिन नरेंद्र मोदी की वजह से हम संबंध बेहतर नहीं कर पाए।


उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग इमरान खान और फवाद चौधरी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इमरान खान जहां भी जाते हैं, ग्रे लिस्ट साथ लाते हैं।' पत्रकार नायला इनायत ने फवाद का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान सरकार की भांग पॉलिसी का पहला नतीजा।' उन्होंने यात्रियों से खचाखच भरी एक ट्रेन की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'इमरान खान के दिल्ली जलसे में जाते लोग।' कुछ यूजर्स ने लिखा कि इमरान खान भी इसी ट्रेन पर सवार हैं।

वहीं कुछ ने इसे लाहौर में जारी विरोध प्रदर्शन से भागते लोगों की भीड़ बताया। इमरान खान फिलहाल सऊदी अरब में हैं जहां वह रियाद में मिडल ईस्ट ग्रीन इनीशियेटिव (एमजीआई) सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और सऊदी नेताओं से बातचीत करेंगे। इमरान खान की नजर सऊदी अरब से मिलने वाली आर्थिक मदद पर है क्योंकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार अपने निचले स्तर की ओर बढ़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.