पाक पीएम इमरान के सितारे गर्दिश में, अविश्वास प्रस्ताव से पहले ईसी ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Updated on 24-03-2022 06:55 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने के बजाए लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। एक ओर उन्हें पीएम की कुर्सी बचाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अब पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने उन्हें झटका दिया है।

 पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन ने इमरान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। ये जुर्माना चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करके खैबर पख्तूनख्वा इलाके की स्वात घाटी में रैली करने पर लगाया गया है। यहां पर 31 मार्च को स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं।

इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान के प्रवक्ता हारून शिनवारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान के अलावा 5 अन्य लोगों पर भी जुर्माना लगाया गया है। खबरो के मुताबिक, इन लोगों में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, केंद्रीय संचार मंत्री मुराद सईद, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान के अलावा प्रांतीय मंत्री डॉ. अमजद अली और मोहीबुल्ला शामिल हैं। इन लोगों ने आयोग की चेतावनी के बावजूद 16 मार्च को स्वात घाटी में चुनावी रैली की थी।

पीएम इमरान खान को तो आयोग ने रैली करने का नोटिस तक जारी किया था, फिर भी उन्होंने उसे दरकिनार करके रैली को संबोधित किया। चुनाव आचार संहिता तोड़ने के आरोप में इमरान खान को ईसीपी से दो बार नोटिस जारी हो चुके हैं। हाल ही में 21 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा इलाके के ही मलकंद इलाके में सभा करने को लेकर उन्हें नोटिस दिया गया था। इमरान की अगली सभा 25 मार्च को मनशेरा में होनी है। इसमें शामिल होने के लिए भी उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है।

दरअसल ईसीपी की नई आचार संहिता के अनुसार, सार्वजनिक पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति उन जिलों का दौरा नहीं कर सकता जहां चुनाव हो रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण 31 मार्च को होना है। इसी को लेकर आयोग द्वारा पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन नोटिसों को सरकार ने अदालत में चुनौती दी है। प्रधानमंत्री और योजना एवं विकास मंत्री असद उमर की ओर से इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जा चुकी है। इसमें कहा गया है कि सरकार पिछले महीने अध्यादेश लाकर चुनाव वाले प्रांतों में रैलियां करने के आदेश को पलट चुकी है, इसके बावजूद चुनाव आयोग नोटिस जारी कर रहा हैं।

हालांकि उच्च न्यायालय ने ईसीपी को प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद अब चुनाव आयोग ने इमरान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इमरान खान पर चुनाव आयोग की ये कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब उनके खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। इस पर 28 मार्च को वोटिंग होने के आसार हैं। इमरान नंबर गेम में पिछड़ते दिख रहे हैं। उनकी ही पार्टी के करीब दो दर्जन सांसदों ने बगावत कर दी है। इमरान इनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उधर खबरें रही हैं कि पाकिस्तानी आर्मी ने भी इमरान को इस्तीफा देने के लिए कह दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.