PAK पीएम बोले- हमने भारत का घमंड धूल में मिलाया:सिंधू का पानी हमारी रेड लाइन

Updated on 15-05-2025 02:40 PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को पंजाब प्रांत के सियालकोट​​​​​ पसरूर छावनी में पाकिस्तानी सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भारत के अहंकार को धूल में मिला दिया है।

डॉन न्यूज के मुताबिक पाक पीएम ने कहा- दुश्मन, जो हमसे बड़ा है, उसे इस बात पर घमंड था कि उसके पास अरबों डॉलर के मिलिट्री इक्विपमेंट हैं। हमने उसे बहुत बड़ा झटका दिया है। हम युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार हैं। चुनाव आपका (भारत) है।

शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर भारत को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा- अगर आप हमारा पानी रोकते हैं, तो यह हमारी रेड लाइन है। पानी पर हमारा हक है। हमारी सेना हमारे अधिकार के लिए लड़ेगी।

आतंकी मसूद को 14 करोड़ देंगे पाक पीएम

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सरगना मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपए (पाकिस्तानी करेंसी में) देने का ऐलान किया है। बहावलपुर में जैश के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की स्ट्राइक में मसूद के परिवार के 14 लोग मारे गए थे।

इनमें मसूद की बहन और भांजे-भतीजे शामिल थे। बता दें कि आतंकी मसूद अभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के सेफ हाउस में दुबका हुआ है। जबकि आतंकी संगठन लश्कर का सरगना हाफिज सईद भी सेफ हाउस में है।

PAK बोला- UN प्रस्ताव के मुताबिक कश्मीर मुद्दे का हल निकले

पाकिस्तान पीएम ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को UN प्रस्ताव के मुताबिक सुलझाया जाना चाहिए और उसके बाद बिजनेस की बातचीत की जाएगी। भारत ने नीलम, झेलम में पाकिस्तान के जल संसाधनों पर हमला किया, लेकिन सरकार ने संयम दिखाया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले के जांच की मांग की थी और सहयोग करने पर सहमति जताई थी, लेकिन भारत ने रात के अंधेरे में हमला किया।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी घायल सैनिकों से हॉस्पिटल में मिले

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रावलपिंडी के मिलिट्री हॉस्पिटल में भारतीय हमले के दौरान घायल सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने इन सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति की प्रशंसा की।

डॉन न्यूज के मुताबिक जरदारी ने कहा कि देश ने दुश्मन के हमलों का डटकर मुकाबला किया। मोदी सरकार राजनीतिक मकसद के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता का इस्तेमाल करना चाहती है।

पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि सस्पेंड करने पर भारत को पत्र लिखा

पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि सस्पेंड करने पर भारत को एक पत्र लिखा है। जियो न्यूज के मुताबिक पत्र में पाकिस्तान ने संधि को एकतरफा निलंबित करने के भारत के फैसले को खारिज किया है।

दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA ने पाकिस्तान की किसी भी न्यूक्लियर फैसिलिटी से रेडिएशन लीक होने के दावों को खारिज किया है।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के किसी भी न्यूक्लियर प्लांट से रेडिएशन लीक नहीं हुआ है।

इमरान बोले- भारत के हमले के प्रति सतर्क रहें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश को भारत के हमले प्रति सतर्क रहने के लिए कहा है। बुधवार को इमरान की बहन अलीमा ने बताया कि उन्होंने जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात की।

इस दौरान इमरान ने कहा कि देश को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि मोदी बदला जरूर लेंगे।

इमरान की पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री ने सेना की कार्रवाई को देश का मनोबल बढ़ाने वाला बताया।

इमरान ने कहा कि न सिर्फ इससे देश का मनोबल बढ़ा है बल्कि सलाखों के पीछे बंद लोगों का मनोबल भी बढ़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.