अफगान जनता को भारत की 50 हजार टन गेहूं की मदद को पाक ने 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया

Updated on 17-01-2022 09:19 PM

इस्लामाबाद भारत का मानवीय पहलू भी पाकिस्तान को रास नहीं रहा है पड़ोसी देश अफगानिस्तान के तालिबान राज में गरीबी और भुखमरी से जूझ रही यहां की जनता को भारत की 50 हजार टन गेहूं की मदद को पाकिस्तान ने 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया है। पाकिस्तान लगातार इस गेहूं को केवल अपने क्षेत्र से जाने से रोक रहा है, बल्कि इसके खिलाफ जहरीले बयान देने में जुट गया है।

बलूचों के खिलाफ हिंसा कर रहे पाकिस्तान के बड़बोले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ ने आरोप लगाया कि भारत नरसंहार की सभी सीमाओं को पार कर रहा है और दुनिया ने इस पर चुप्पी साध रखी है। मोइद यूसुफ ने कहा कि भारत ने जानबूझकर पाकिस्तान के जमीनी रास्ते से गेहूं अफगानिस्तान भेजने का ऐलान किया था ताकि पाकिस्तान ऐसा करने दे।

उन्होंने कहा, 'वैश्विक समुदाय सोचता है कि भारत चीन के खिलाफ संतुलन बनाए रखने वाला है लेकिन नई दिल्ली अब खुद उसके लिए प्रतिसंतुलन बन गया है। पाकिस्तानी एनएसए ने कहा कि पाकिस्तान चीन और अमेरिका में किसी के कैंप में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपमानित करने का प्रयास करता रहता है।

पाकिस्तानी एनएसए ने कहा कि हम भारत के साथ शांति और संपर्क बनाना चाहते हैं लेकिन बिना कश्मीर मुद्दे के समाधान के नहीं हो सकता है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पेश की थी जिसे नागरिक आधारित फ्रेमवर्क पर तैयार किया गया है और सैन्य ताकत पर केंद्रित एक आयामी सुरक्षा नीति के बजाय इसमें अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा विश्व में देश की स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

पिछले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति और मंत्रिमंडल से अनुमोदित सुरक्षा नीति के सार्वजनिक संस्करण को प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित एक समारोह में जारी करते हुए इमरान खान ने आज कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में नाकाम रहीं।

हालांकि, 100 पन्नों का मूल दस्तावेज गोपनीय श्रेणी में बना रहेगा। खान ने कहा, ‘हमारी विदेश नीति में आर्थिक कूटनीति को आगे ले जाने पर जोर होगा।उन्होंने कहा कि समृद्धि और प्रगति के लिए कानून का शासन जरूरी है तथा किसी भी देश की प्रगति के लिए कानून की उपस्थिति आवश्यक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.