पाक- शीर्ष सैन्य अधिकारी बोले- सियालकोट हत्याकांड जैसी घटनाओं को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Updated on 09-12-2021 07:58 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में बीते दिनों एक श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर बर्बर तरीके से हत्या किए जाने के बाद शीर्ष सेना के अफसरों ने कहा कि ऐसी घटनाओं कोकतई बर्दाश्तनहीं किया जाएगा। सा ही उन्होंने देश से आतंकवाद और कट्टरपंथ के रूपों को खत्म करने की जरूरत को रेखांकित किया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामिस्ट पार्टी के समर्थकों ने एक कपड़ा फैक्टरी के अधिकारी श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदाना (49) की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और उनके शव को जला दिया था।

 पार्टी के समर्थकों ने ही फैक्टरी पर हमला किया था। इस घटना की श्रीलंका और पाकिस्तानी नेताओं ने व्यापक निंदा की थी। पाकिस्तान के अधिकारियों ने घटना के संबंध में 800 से ज्यादा लोगों पर आतंकवाद रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है और 118 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 13 मुख्य आरोपी शामिल हैं। सेना ने एक बयान में कहा, 'सियालकोट में जघन्य हत्या की घटना को ध्यान में रखते हुए, मंच स्पष्ट रूप से ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं करने का वादा करता है ताकि देश से चरमपंथ और आतंकवाद का खात्मा किया जा सके।

' बुधवार को सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में आयोजित 245वें कोर कमांडर सम्मेलन की अध्यक्षता की। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई अंतर सेवा प्रेस संबंध ने एक बयान में कहा, 'प्रतिभागियों ने वैश्विक, क्षेत्रीय और घरेलू सुरक्षा हालत की समीक्षा की।' अफगानिस्तान में बढ़ते मानवीय संकट का जिक्र करते हुए जनरल बाजवा ने कहा कि लगातार मदद और वक्त पर अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता सिर्फ अफगानिस्तान की शांति और समृद्धि के लिए बल्कि क्षेत्र की स्थिरता के लिए भी जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.