PAK vs ENG: एमएस धोनी-विराट कोहली जैसी बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान की केमेस्ट्री

Updated on 23-09-2022 06:05 PM

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने पिछले दो सालों में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं। इन दोनों ने मैच के बाद इंटरव्यू में बताया कि किस तरह से ये बड़े लक्ष्य का पीछा करना प्लान करते हैं। रिजवान और बाबर दोनों का मानना है कि बीच-बीच में बात करते रहने का इन दोनों को काफी फायदा मिलता है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया और सात मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

मोहम्मद रिजवान ने बाबर आजम के साथ अपनी केमेस्ट्री पर कहा, 'सबसे पहले तो एक-दूसरे पर विश्वास इतना है, कि हम कई बारी ब्लाइंड ट्रस्ट करते हैं, अगर ये कहते हैं कि मुझे जाना ही जाना है, क्योंकि हमारे बीच कम्युनिकेशन ऐसी बनी हुई है कि एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि किस टाइम लग रहा है कि बाबर के हिट ज्यादा लग रहे हैं, तो इसको जाने दो, जैसे इस इनिंग में अगर देखा जाए तो एक समय मेरे हिट ज्यादा लग रहे थे फिर इनके हिट लगने शुरू हो गए और लक्ष्य पार कर गए।'

रिजवान के इस बयान से ही उनकी और बाबर की जोड़ी की तुलना विराट कोहली और एमएस धोनी की जोड़ी से हो रही है। दरअसल विराट कोहली ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह धोनी के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, अगर धोनी दो रन बोलते हैं, तो वह आंख बंद करके दो रन के लिए भागते हैं।

बाबर आजम ने इस दौरान बताया कि किस तरह से वह लक्ष्य का पीछा करना आसान बना देते हैं, उन्होंने कहा, 'हम सिचुएशन के हिसाब से चलते हैं और कोशिश करते हैं कि पार्टनरशिप बिल्ड किया जाए और अपने मिडिल ऑर्डर को ऐसा स्टेज सेट करके दें कि उनके लिए आसानी हो। हमारी प्लानिंग यही रहती है कि पहले 10 ओवर में हमें 80-90 रन करने हैं। इस तरह हम चीजों को घंटे के हिसाब से प्लान करते हैं, कि हमें किस तरह प्लान को एक्जिक्यूट करना है। किस घंटे में हमें चांस लेना है और किस घंटे में हमें चांस नहीं लेना। हम लगातार कम्युनिकेशन करते रहते हैं और इसका हमें फायदा मिलता है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.