PAK vs ENG: बाबर आजम का पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को दिया करारा जवाब

Updated on 20-09-2022 05:27 PM

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट आकिब जावेद ने हाल ही में बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए थे। अब आकिब को जवाब देते हुए पाकिस्तानी कप्तान ने कहा है कि आप चर्चा करें लेकिन पर्सनल अटैक नहीं होने चाहिए। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ आज यानि 20 सितंबर से 7 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। बाबर आजम ने यह जवाब मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।

बता दें, हाल ही में आकिब जावेद ने बाबर आजम की बतौर सलामी बल्लेबाज बैटिंग अप्रोच पर सवाल उठाए थे। जावेद पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के कोच हैं। उन्होंने कहा था 'जब हम कराची किंग्स के खिलाफ खेलते हैं और हमारे पास कुल 180 या अधिक रन तो होते हैं, हमने कभी भी बाबर आजम को आउट करने के लिए कठिन प्रयास नहीं करते थे। क्योंकि वह अपनी गति से खेलता है जिससे जरूरी रेट बढ़ता रहता है।”

जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले एक पत्रकार ने आकिब के इस बयान पर बाबर आजम की राय पूछी तो पाक कप्तान ने कहा 'उनको लगता होगा कि आउट ना करे, अच्छी बात है ये। देखें हर एक का अपना प्वाइंट ऑफ व्यू होता है, अभी हम पाकिस्तान पर जितनी बात रखेंगे उतना अच्छा है। लोगों की अपनी ऑपीनियन होती है और ना उनकी हम सुनते है कि वो क्या कह रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा 'बाहर की बातें हम अंदर नहीं लाते और ना हम उनकी सुनते हैं। मेरे ख्याल से आप बात करें, बतौर खिलाड़ी आप इन चीजों से गुजरे होते हैं, कितना मुश्किल होता है, कितना प्रेशर होता है और कितनी रिस्पॉन्सिबिलिटी होती है तो पर्सनल अटैक नहीं होने चाहिए। मैं यहां पूरी टीम की बात कर रहा हूं। आप नॉर्मल चर्चा करें और उस पर बात करें। हम इससे परेशान नहीं होते कि कौन क्या बोल रहा है, कोई फर्क नहीं पड़ता।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.