भारत की गेहूं-दवा को अपने ट्रक से अफगान भेजना चाहता था पाक

Updated on 04-12-2021 09:09 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बाघा सीमा के जरिए अफगान ट्रकों द्वारा 50,000 मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाइयों को मानवीय मदद के तौर पर अफगानिस्तान पहुंचाने की भारत को इजाजत दे दी। इससे पहले सहायता पहुंचाने के तौर तरीकों को लेकर दोनों देशों में विवाद हो गया था। भारत ने गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत चल रही है।

भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि मानवीय सहायता पहुंचाने पर किसी प्रकार की शर्त नहीं होनी चाहिए। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम अपनी बात दोहराते हैं कि मानवीय सहायता के लिए किसी प्रकार की शर्त नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान ने भारत को मानवीय उद्देश्यों के लिए अपवाद स्वरूप अपने क्षेत्र से पड़ोसी अफगानिस्तान में गेहूं और जीवन रक्षक दवाएं पहुंचाने की इजाजत देने के अपने फैसले के बारे में पिछले हफ्ते आधिकारिक रूप से बताया था।

  पाकिस्तान ने गुरुवार को उसके क्षेत्र का इस्तेमाल कर अफगानिस्तान गेहूं भेजने के भारत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। हालांकि, विदेश दफ्तर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के रास्ते अफगान ट्रकों के जरिए गेहूं और जीवन रक्षक दवाइयों को अफगानिस्तान भेजने के लिए नई दिल्ली को इजाजत देने के फैसले के बारे में भारत को आधिकारिक रूप से बता दिया गया है। उसने कहा कि फैसला किया गया है कि वाघा सीमा से तोरखम तक मदद ले जाने के लिए अफगान ट्रकों का इस्तेमाल किया जाएगा। विदेश दफ्तर ने कहा कि यह फैसला भारत के उप उच्चायुक्त को बता दिया गया है।

पाकिस्तान जोर दे रहा था कि अफगानिस्तान भेजी जाने वाली गेहूं और दवाओं की खेप बाघा सीमा से पाकिस्तानी ट्रकों में रवाना की जाए जबकि भारत अपने ट्रक इस्तेमाल करना चाह रहा था। भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सहायता जरूरतमंद लाभार्थियों तक पहुंचे और एक विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के माध्यम से राहत सामग्री का वितरण हो। पाकिस्तान के विदेश दफ्तर ने कहा कि भारत सरकार से मानवीय सहायता के वितरण में तेजी लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की गुजारिश की गई है।

 उसने यह भी कहा कि यह फैसला दिखाता है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के लोगों तक प्रस्तावित मानवीय मदद को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध और गंभीर है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल सर्दियों में मौसम खराब रहता है तो अफगानिस्तान में बच्चों समेत लाखों लोग भुखमरी का सामना कर सकते हैं। अफगानिस्तान पर अब तालिबान का शासन है जो अगस्त के मध्य में सत्ता पर काबिज हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.