पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 81 रन से हराया:शाहीन अफरीदी-नसीम शाह की शानदार गेंदबाजी

Updated on 20-12-2024 02:17 PM

पाकिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 81 रन से हराया। पाकिस्तान ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।

केप टाउन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 329 रन बनाए, लेकिन इसके जवाब में मेजबान साउथ अफ्रीका 43.1 ओवर में 248 रन ही बना सकी। अर्धशतक लगाने वाले कामरान गुलाम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कामरान, बाबर और रिजवान ने लगाए अर्धशतक 

इससे पहले, पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और कामरान गुलाम ने तेज पारी खेली। उन्होंने पहले 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 32 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।

पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने भी कप्तानी पारी खेली और 3 छक्के व 7 चौकों की मदद से 80 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 73 रन की अच्छी पारी खेली। इस मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज सईम अयूब के बल्ले से 25 रन निकले।

साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके जबकि टीम के ऑलराउंडर मार्को यानसेन को 3 सफलता मिली।

क्लासेन और डेविड मिलर के बीच 72 रन की साझेदारी 

329 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला विकेट 34 रन पर ही गिर गया। कप्तान टेम्बा बावुमा 12 रन बना कर आउट हो गए। टोनी डीजॉर्जी ने 34 रन बनाए। वहीं एडन मार्करम 21 रन बना कर पवेलियन लौट गए। 113 रन तक अफ्रीका के 4 विकेट गिए गए थे।

उसके बाद डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 72 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी हुई। क्लासेन ने 74 गेंदों पर 97 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की शानदार गेंदबाजी 

शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की। अफरीदी ने 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं नसीम शाह ने 8.1 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। अबरार अहमद को 2 जबकि सलमान आगा को एक सफलता मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.