पाकिस्तान बन गया आतंकिस्तान, अगस्त में आतंकी हमलों में जबरदस्त उछाल, टूटा 9 साल का रिकॉर्ड

Updated on 04-09-2023 02:09 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले एक महीने में आतंकी घटनाओं ने बीते 9 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में अगस्त के महीने में आतंकवादी हमलों में 83 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई है। सिर्फ अगस्त में पाकिस्तान में 99 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गई हैं। 2014 के बाद से यह किसी एक महीने में दर्ज की गई सबसे बड़ी संख्या है। ये सिर्फ वो आंकड़े हैं, जिसे पाकिस्तान में बाकायदा सरकारी राजिस्टरों में रिपोर्ट किया गया है। इसके अलावा कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां की घटनाएं सरकार की आंखों के सामने आ ही नहीं पाती हैं।


पाकिस्तान में आतंकवाद में अगस्त में 83 फीसदी उछाल

आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में जुलाई की तुलना में अगस्त में 83 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई। जुलाई में पाकिस्तान में 54 आंतकवादी घटनाएं दर्ज की गई थी। पीआईसीएसएस रिपोर्ट में चार आत्मघाती हमलों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें से तीन खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के आदिवासी जिलों में और एक मुख्य खैबर पख्तूनख्वा में हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का गृह राज्य है। इस राज्य में सरकार से ज्यादा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का बोलबाला है। टीटीपी आतंकवादी हर दिन पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर हमले करते रहते हैं।

जुलाई महीने में हुए पांच आत्मघाती हमले

इस बीच, जुलाई महीने में पाकिस्तान में पांच आत्मघाती हमले हुए, जो एक साल में सबसे ज्यादा हैं। कुल मिलाकर, देश में 2023 के पहले आठ महीनों में 22 आत्मघाती हमले हुए, जिनमें 227 लोग मारे गए और 497 घायल हुए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, PICSS डेटा से यह भी पता चलता है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी खतरे का प्रभावी ढंग से जवाब दिया, कई हमलों को टाल दिया, जिसमें कम से कम 24 आतंकवादी मारे गए और देश भर में विभिन्न अभियानों में 69 अन्य को गिरफ्तार किया गया।


बलूचिस्तान में सबसे ज्यादा अशांत सूबा

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में आतंकवादी गतिविधि से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान और पूर्व संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (एफएटीए) थे। बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में 65 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो जुलाई में 17 से बढ़कर अगस्त में 28 हो गई, जबकि एफएटीए में 106 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो जुलाई में 18 से बढ़कर अगस्त में 37 हो गई। हालांकि, दोनों क्षेत्रों में मृत्यु दर में क्रमशः 19 प्रतिशत और 29 प्रतिशत की कमी आई। खैबर पख्तूनख्वा के जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर, आतंकवादी हमलों में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जुलाई में 15 से अगस्त में 29 तक।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.