तालिबान के धमकाते ही लाइन पर आया पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान के संबंधों पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Updated on 11-10-2025 01:57 PM
इस्लामाबाद: काबुल पर हमला करने के 24 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गई। तालिबान के रक्षा मंत्रालय की सीधी धमकी के बाद पाकिस्तान लाइन पर आने लगा है। शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमीर खान मुत्तकी की भारत यात्रा पर टिप्पणी करने में बेहद सावधानी बरती। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामाबाद किसी भी देश के साथ संबंध बनाने के अफगानिस्तान के संप्रभु अधिकार का सम्मान करता है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होना चाहिए।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "अफगानिस्तान एक संप्रभु, स्वतंत्र देश है और किसी अन्य देश के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों पर हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है।' खान ने आगे कहा, 'अपनी विदेश को आगे बढ़ाने के उनके संप्रभु अधिकार का सम्मान करते हुए अफगानिस्तान से हमारा अनुरोध यह रहा है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होने देना चाहिए।'

भारत और तालिबान की दोस्ती से तिलमिलाहट

दरअसल भारत और तालिबान के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर पाकिस्तान में घबराहट बढ़ती जा रही है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी इसी सप्ताह गुरुवार को एक सप्ताह की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यह अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से किसी शीर्ष तालिबान पदाधिकारी की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। शुक्रवार को मुत्तकी ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की जिसमें भारत ने काबुल में अपने मिशन को पूर्ण दूतावास का दर्जा देने की घोषणा की

पाकिस्तान का काबुल पर हवाई हमला

तालिबान विदेश मंत्री की भारत यात्रा से पाकिस्तान इस कदर तिलमिलाया हुआ है कि उसने मुत्तकी के भारत पहुंचने के बाद उसी रात काबुल पर हवाई हमला बोल दिया। पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि यह हमला पाकिस्तान के सबसे बड़े दुश्मन टीटीपी सरगना नूर वली महसूद को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले के बाद तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की धमकी दी। वहीं, भारत दौरे पर आए विदेश मंत्री मुत्तकी ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी और कहा कि वह अफगानों के धैर्य की परीक्षा न लें। मुत्तकी ने कहा कि अफगानिस्तान पर ताकत कभी काम नहीं आती और अगर पाकिस्तान को ये बात समझ में न आ रही हो तो उसे अमेरिका, रूस और नाटो से पूछ लेना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.