पाकिस्तान ने आतंकियों को ट्रेनिंग देने की बात कबूली:रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका के कहने पर 30 साल से यह गंदा काम कर रहे

Updated on 25-04-2025 02:11 PM

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि उनका देश पिछले 30 साल से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह ‘गंदा काम’ कर रहे हैं।

ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को ब्रिटिश अखबार द स्काई को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं। ब्रिटिश एंकर यल्दा हकीम ने उनसे सवाल पूछा था कि क्या पाकिस्तान आतंकी गुटों की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है? इस पर उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियों ने अपने हितों के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया।

ख्वाजा आसिफ ने यह भी माना कि आतंकियों का समर्थन करना या ट्रेनिंग देना बड़ी गलती थी। हम इसकी सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर हम सोवियत यूनियन के खिलाफ जंग में शामिल नहीं होते और और 9/11 के हमलों के बाद जो हालात बने, वो न बनते तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेदाग होता।

आसिफ बोले- दोनों देश परमाणु शक्ति, दुनिया को चिंतित होना चाहिए

पहलगाम मामले को लेकर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ विवाद दोनों देशों के बीच बड़े जंग का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि भारत जो भी करेगा, पाकिस्तान उसका जवाब देगा। अगर चीजें गलत हुईं तो इस टकराव का असर खतरनाक हो सकता है।

पाक रक्षा मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत दोषी है। यदि भारत हमारे खिलाफ कोई एक्शन लेता है, तो पाकिस्तान उसका उसी तरह जवाब देगा। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के पास जवाब देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि दुनिया को चिंतित होना चाहिए क्योंकि दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझा लेंगे।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को लेकर पूछे गए सवाल पर आसिफ ने कहा कि उन्होंने कभी इसका नाम भी नहीं सुना है। जब एंकर ने उन्हें याद दिलाया कि TRF लश्कर-ऐ-तैयबा का हिस्सा है तो उन्होंने कहा- लश्कर अब पुराना हो चुका है। इसका अब कोई अस्तित्व नहीं है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आतंकियों को फ्रीडम फाइटर्स बताया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पहलगाम हमले के आतंकियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ कहा है। डार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमें तो शुक्रगुजार होना चाहिए कि ये फ्रीडम फाइटर्स भी हो सकते हैं। हालांकि हम नहीं जानते कि ये कौन हैं। मुझे लगता है कि वे अपनी नाकामी और अपनी घरेलू राजनीति के लिए पाकिस्तान पर इल्जाम लगा रहे हैं।

इशाक डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत के पास इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का कोई सबूत है तो इसे दुनिया के सामने पेश करे। डार ने कहा कि भारत बार-बार पाकिस्तान पर ऐसी घटनाओं का आरोप लगाता रहा है। इस बार भी भारत ने वही खेल खेला है।

डार ने कहा कि इन हालात को देखते हुए मैंने बांग्लादेश और अफगानिस्तान की अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं, ताकि हम कूटनीतिक प्रतिक्रिया तैयार कर सकें। भारत की बढ़ती आक्रामकता को लेकर विदेश मंत्री डार ने कहा कि पाकिस्तान भी भारत की तरह कदम उठाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.