पाकिस्‍तान ने 5 गुना बड़े भारत को हराया... कतर पर इजरायली हमले का जिक्र कर बौखलाए पाकिस्तानी रक्षामंत्री, मुस्लिम देशों को चेताया

Updated on 11-09-2025 02:11 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गाजा में इजरायल के हमलों की आलोचना की है। एक टीवी चैनल पर बात करते हुए ख्वाजा ने कहा कि गाजा में जो हो रहा है, वह जुल्म की इंतहा है। इस दौरान उन्होंने कतर पर इजरायल के हालिया हमले का जिक्र किया तो ऑपरेशन सिंदूर की भी चर्चा की। आसिफ ने भारत के साथ सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को बढ़त मिलने का दावा करते हुए कहा कि कतर की घटना के बाद अरब देशों को पाक सेना से सीखना चाहिए।

कतर पर मंगलवार को हुए इजरायली हमले को ख्वाजा आसिफ ने एक वार्निंग कहा है। उन्होंने कहा कि हम पहले ये ही कहते रहे हैं कि इजरायल सिर्फ गाजा पर नहीं रुकेगा, वह आगे बढ़ेगा। इजरायल का कतर पर हमला दिखाता है कि उसके हौसले बढ़ गए हैं। अब उसकी जद में दूसरे अरब देश भी आ सकते हैं, जैसा कि कतर में दिखा है।

मुस्लिम जगत की एकता जरूरी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री एक टीवी चैनल पर इजरायल के कतर पर किए हमले पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजा को देखकर मेरा दिल रोता है। गाजा को इजरायल ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इतने पर भी इजरायल रुक नहीं रहा है, वह दूसरे देशों को निशाना बना रहा है। मुस्लिम दुनिया को इससे सबक लेकर एकजुट होना चाहिए।
कतर, सऊदी और दूसरे अरब देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डों और इन देशों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी फौज पर निर्भरता का जिक्र आसिफ ने किया। आसिफ ने कहा कि अरब देशों को फिक्र नहीं करना चाहिए। उनको पाकिस्तान को देखना चाहिए कि उसने कैसे उसने पांच गुना बड़े भारत को हरा दिया। अरब के देशों को इससे सीख लेते हुए कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

कतर में हमले से बढ़ी फिक्र

इजरायली सेना ने मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल ने फिलिस्तीनी गुट हमास के नेताओं को निशाना बनाकर हमले करने की बात कही है। इजरायल के इन हमलों ने पूरे अरब जगत और दुनिया को हैरान किया है। कतर को अरब में अमेरिका का सबसे अहम सहयोगी माना जाता है।

कतर में मध्य पूर्व का सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा है। ऐसे में इसकी संभावना नहीं थी कि इजरायल की ओर से कतर में बम गिराए जा सकते हैं। इजरायल ने हमला करते हुए अरब जगत के साथ-साथ पाकिस्तान को भी चौंकाया है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ का गाजा, कतर और क्षेत्र के तनाव पर बयान आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.