पाकिस्‍तान ने भारतीय सीमा पर तैनात की परमाणु बम दागने वाली तोप, चीन ने दिया महातबाही का हथियार

Updated on 26-06-2023 06:56 PM
इस्‍लामाबाद: चीनी ड्रैगन और पाकिस्‍तान ने भारत के खिलाफ बेहद खतरनाक चाल चली है। चीन न केवल पाकिस्‍तान के अंदर भारतीय सीमा पर बंकर बनाने में मदद कर रहा है बल्कि उसे घातक ड्रोन, कम्‍युनिकेशन टॉवर और अंडरग्राउंड केबल बिछा रहा है। चीन ने सबसे खतरनाक चाल यह चली है कि पाकिस्‍तान को परमाणु बम के गोले दागने में सक्षम तोप दी है। पाकिस्‍तान ने इसे भारत से लगती एलओसी पर तैनात भी कर दिया है। इस तोप का नाम SH-15 है और इसे चीन की कुख्‍यात हथियार बनाने वाली कंपनी नोरिंको ने बनाया है। चीन ने इसे भारतीय सीमा पर भी तैनात किया है।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्‍तान से लगती एलएसी पर अब जगह- जगह SH-15 चीनी तोप दिखाई देने लगी है। इससे पहले पिछले साल पाकिस्‍तान डे पर इस तोप का प्रदर्शन किया गया था। यह 155 मिलीमीटर की तोप ट्रक पर लदी होती है तथा 'दागो और भाग जाओ' की रणनीति पर काम करती है। पाकिस्‍तान ने चीन की कंपनी से 236 ऐसी तोप लेने का समझौता किया है। पाकिस्‍तान को इन तोप के दो बैच अब तक मिल चुके हैं और अब वह इनकी एलएसी पर हर जगह तैनाती कर रहा है।


भारत की के9 से निपटने के लिए पाकिस्‍तान ने खरीदी SH-15


SH-15 चीन की तोप PCL-181 का एक्‍सपोर्ट वेरिएंट है। गत 23 मार्च को पाकिस्‍तान ने इस चीनी तोप का इस्‍लामाबाद में आयोजित परेड में प्रदर्शन किया था। इस तोप का वजन 22 टन है और सड़क पर यह 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ले जाई जा सकती है। इसमें डिजिटल फायर कंट्रोल सिस्‍टम लगा हुआ है। इसमें सेमी ऑटोमेटिक लोडर सिस्‍टम लगा हुआ है जिससे तोप के अंदर गोले लोड करने में बहुत कम समय लगता है। चीनी कंपनी का दावा है कि इस तोप को पहाड़ों पर तैनात किया जा सकता है।

नोरिंको के मुताबिक यह तोप SH-15 एक मिनट में 4 से 6 गोले दाग सकती है। इस घातक तोप की मारक क्षमता 53 किमी है। पाकिस्‍तान ने भारत की के9 वज्र तोप का जवाब देने के लिए इसे चीन से खरीदा है। भारत की के9 वज्र तोप दक्षिण कोरिया ने बनाया है जो इसी तरह की घातक मारक क्षमता से लैस है। भारत ने सैकड़ों की तादाद में इस के9 वज्र तोप को पाकिस्‍तान की सीमा से लेकर चीन की सीमा तक तैनात किया है। इसी से घबराकर पाकिस्‍तान ने अब SH-15 तोप खरीदी है।

मुशर्रफ ने छोटे परमाणु बम बनाने का क‍िया था खुलासा

चीन की तोप में सबसे खतरनाक ताकत परमाणु बम से लैस तोप के गोले दागने की है। व‍िशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्‍तान अगर चाहे तो Sh-15 तोप की मदद से पाकिस्‍तान छोटे परमाणु बम भारत की सीमा में दाग सकता है। हालांकि पाकिस्‍तान को इसके लिए छोटे परमाणु बम बनाना होगा जिसके प्रयास वह काफी लंबे समय से कर रहा है। पाकिस्‍तान ने छोटे परमाणु हथियार पर साल 1984 में काम करना शुरू कर दिया था। अमेरिका पहले ही W-48 नाम के परमाणु बम के गोले बना चुका है जो 10 किलो अल्‍फा प्‍लूटोनियम का इस्‍तेमाल करके बनाया गया है।

पाकिस्‍तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने कथित रूप से साल 2011 में एक अमेरिकी राजनयिक से खुलासा किया था कि उनके देश ने एक छोटे परमाणु बम को बनाने में सफलता हासिल कर ली है। व‍िशेषज्ञों का कहना है कि अगर पाकिस्‍तान इस परमाणु बम को तोप के गोले के अंदर डालने में सफलता हासिल कर लेता है तो वह SH-15 तोप की मदद से इसे भारतीय सीमा में दाग सकता है। चीन ने इस तोप को बड़ी तादाद में भारतीय सीमा पर तैनात किया हुआ है। भारतीय व‍िशेषज्ञों का कहना है कि चीन अपने सीपीईसी परियोजना को पीओके से ले जा रहा है और इसी वजह से उसे भारतीय हमले का डर सकता है। पीओके से चीनी परियोजना का भारत कड़ा व‍िरोध करता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.