पाकिस्तान ड्राइवरों ने किया कमाल, सऊदी के 3 बोइंग-777 व‍िमानों ने की 1000 किमी की सड़क यात्रा, देखने उमड़े लोग

Updated on 20-09-2024 02:25 PM
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे तो उन्‍होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब एयरलाइंस के सेवा से बाहर हो चुके तीन बोइंग 777 विमानों को जेद्दा से रियाद तक सड़क मार्ग से ले जाया गया। बोइंग विमानों की इस यात्रा को लोगों अपने कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर रेगिस्तान और पहाड़ों के बीच से गुजरते एयरक्राफ्ट की तस्वीरें साझा की।

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग विमानों ने बड़े ट्रकों पर जेद्दा हवाई अड्डे से रियाद तक लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय की। इसे रियाद सीजन 2024 बुलेवार्ड रनवे जोन में प्रदर्शित किया जाएगा। एयरक्राफ्ट के पंखों और दूसरे कुछ पार्ट को अलग कर दिए जाने के बाद सड़क के माध्यम से इन्हें ले जाया गा। इन विमानों को रियाद सीजन 2024 बुलेवार्ड रनवे पर दुकानों और रेस्तरां में तब्दील करने के लिए ले जाया गया है।

विमानों की तस्वीरें लेने की मची होड़

रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर देश भर के लोग विमान यात्रा को साझा कर रहे हैं, जिसमें सऊदी के पारंपरिक पोशाक पहने हुए और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए तस्वीरें साझा की जा रही हैं। विमान को देखने के लिए कई परिवार भी सड़कों पर आए। सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के प्रमुख, तुर्की अल शेख ने रियाद के रास्ते में विमान की सबसे अच्छी तस्वीर लेने के लिए सऊदी अरब के लोगों के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की थी। इसके लिए इनाम में लग्जरी कारों का भी वादा किया गया है। विमानों की तस्वीरें लगातार पोस्ट की जा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.