भारतीय सैन्य प्रमुख जनरल नरवणे के छद्म युद्ध वाले बयान से पाक भयभीत

Updated on 14-01-2022 07:20 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के मंसूबे के मद्देनजर भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने पड़ोसी देश के छद्म युद्ध और आतंकियों की घुसपैठ पर खुलासे के बाद इमरान खान सरकार बौखला गई है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत कश्मीर में हिंसा को छिपाने के लिए गुप् सैन् अभियान को अंजाम दे सकता है।

इससे पहले सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान के 350 से 400 आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास बॉर्डर लॉन्च पैड और ट्रेनिंग कैंप में इकट्ठा हो रहे हैं। इनका मकसद कश्मीर में हिंसा को अंजाम देना है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद ने गुरुवार को कहा, 'हम चिंतित हैं और भारत के ट्रैक रेकॉर्ड को लेकर दुनिया को लगातार सतर्क कर रहे हैं।

 इस बात की आशंका है कि भारत एक और गोपनीय सैन् अभियान को अंजाम दे सकता है जिससे वर्तमान स्थिति और ज्यादा जटिल हो जाए।' उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान भारत और अन् पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध है।

असीम इफ्तिखार ने कहा, 'हालांकि बातचीत के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत की है।' उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ 'शत्रुता वाला' और 'नकरात्मक' रवैया अपना रखा है। इससे पहले जनरल नरवणे ने कहा था कि पाकिस्तान के 350 से 400 आतंकी एलओसी के पास बॉर्डर लॉन्च पैड और आतंकी ट्रेनिंग कैंप में इकट्ठा हो रहे हैं।

सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भले ही संघर्ष विराम उल्लंघन में भारी कमी आई है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं रहा है। जनरल नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से प्रॉक्सी वॉर जारी है। नरवणे ने कहा कि पिछले साल फरवरी में भारत और पाकिस्तान इस सहमति पर पहुंचे थे कि सीजफायर का उल्लंघन नहीं होगा।

 हालांकि, 2002 से ही यह सहमति थी लेकिन पाकिस्तान लगातार इसका उल्लंघन कर रहा था। पिछले साल फरवरी के बाद इसमें कमी आई है। उल्लंघन की अब तक दो ही घटनाएं हुई हैं। इससे कुछ हद तक स्थिति सामान्य होने की तरफ बढ़ी है, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से प्रॉक्सी वॉर जारी है।

सेना प्रमुख ने कहा कि संयुक्त इंटेलिजेंस के अनुसार, सीमा के दूसरी ओर लॉन्च पैड और ट्रेनिंग कैंप पर 350 से 400 आतंकी जुटे हुए हैं। यह खतरा किसी भी तरह टला नहीं है। हमें अलर्ट रहना होगा। पश्चिमी मोर्चे पर खतरा अभी भी बहुत अधिक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

 नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स में आतंकवादियों की बढ़ती संख्या और बार-बार घुसपैठ की कोशिशों से उनके नापाक मंसूबों का एक बार फिर पर्दाफाश हुआ है। सेना प्रमुख ने कहा कि हालांकि हमने अपनी ओर से आतंकवाद के प्रति 'जीरो-टॉलरेंस' का संकल्प लिया है और इसके लिए किसी भी कीमत पर प्रतिबद्ध हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.