पाकिस्तान सरकार ने पीएम इमरान को विदेशों से मिले उपहारों को सार्वजनिक करने से किया मना

Updated on 23-09-2021 08:58 PM

इस्लामाबाद किसी भी देश के शीर्ष नेताओं को विदेशी दौरों के दौरान कब कीमती उपहार मिलते है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी विदेशों से मिले ऐसे ही कई उपहारों के विवरण को सार्वजनिक करने से यहां सरकार ने मना कर दिया है। सरकार ने दलील दी है कि ऐसे खुलासे से पाकिस्तान के राष्ट्रीय हित और अन्य देशों के साथ उनके संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इमरान खान को अरब देशों से कई कीमती उपहार मिले हुए हैं। इसमें 2019 में सऊदी प्रिंस से मिली सोने की एके-47 भी शामिल है। इसके अलावा उन्हें रत्न जड़ित सोने का पेन, सोने की कफलिंक, अंगूठी सहित कई उपहार मिले हुए हैं। दरअसल, एक पाकिस्तानी नागरिक ने पाकिस्तान सूचना आयोग (पीआईसी) के जरिए इमरान खान को विदेशों से मिले गिफ्ट के विवरण की मांग की थी। जिसके बाद पीआईसी ने पीटीआई के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सरकार से विवरण तलब किया था।

इसी के जवाब में सरकार ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पीआईसी के इस मांग को चुनौती दी। सरकार ने अपनी दलील में कहा कि प्रधानमंत्री को मिले उपहारों को क्लासिफाइड के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
पाकिस्तान के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल अतीक उर रहमान सिद्दीकी ने सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में कहा कि देशों के प्रमुखों के बीच हुए उपहारों को सार्वजनिक करने से अनावश्यक बवाल हो सकता है। इससे संभवत अन्य देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने पीआईसी और याचिकाकर्ता अबरार खालिद को नोटिस जारी कर मामले पर जवाब मांगते हुए सुनवाई स्थगित कर दी है। पाकिस्तान के गिफ्ट डिपॉजिटरी नियमों के अनुसार, कोई भी राष्ट्राध्यक्ष या प्रमुख 10,000 रुपए से कम मूल्य के उपहारों को ही अपने पास रख सकते हैं। इसके अलावा इससे ज्यादा धनराशि के उपहार तब तक देश की संपत्ति रहेंगे जब तक कि उन्हें खुली नीलामी में नहीं बेचा जाता। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी विदेशों से मिले गिफ्टों के गबन मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं।


जनवरी 2019 में सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद पाकिस्तान दौरे पर आए थे। उन्होंने इस्लामाबाद में इमरान खान से मुलाकात के दौरान सोने से बनी एके-47 बतौर उपहार सौंपी थी। इमरान खान के इस गोल्ड कलाश्निकोव' का फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 2018 में इमरान खान से सऊदी दौरे पर क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक कीमती कलाई घड़ी उपहार में दी थी। 2018 में सऊदी अरब दौरे पर इमरान खान को कई गिफ्ट मिले थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को 4850000 पाकिस्तानी रुपए की एक रोलेक्स घड़ी, रत्नों से जड़ित एक सोने का पेन (950000 पाकिस्तानी रुपए), सोने की कफ़लिंक (135000 पाकिस्तानी रुपए), एक माला(205000 पाकिस्तानी रुपए) और एक सोने की अंगूठी (210000 पाकिस्तानी रुपए) मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.