पाकिस्तान को मिल गया बाबर आजम से भी खतरनाक बल्लेबाज, वर्ल्ड कप में कांप जाएंगे गेंदबाज!

Updated on 26-07-2023 04:20 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके लिए अब्दुल्लाह शफीक ने बेजोड़ बैटिंग करते हुए शानदार शतक जड़ा है, जबकि दूसरे छोर पर निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। दूसरे दिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सकता था और अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम नाबाद थे। आज जब खेल शुरू हुआ तो कप्तान बाबर आजम तो 39 रन पर आउट हो गए, लेकिन शफीक ने कमाल की बैटिंग करते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा, जबकि वह सिर्फ 14वां टेस्ट ही खेल रहे हैं।

जब तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो अब्दुल्लाह 87 रन पर खेल रहे थे, जबकि बाबर 28 पर थे। अब्दुल्ला ने 41वें ओवर में फर्नांडो को चौका लगाकर शुरुआत की फिर अगले ओवर में दो और चौके जड़े। इसी ओवर में अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया। इसके बाद जयसूर्या को छक्का उड़ाया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस उनमें बाबर आजम की परछाई देख रहे हैं।

23 साल के बाद अब्दुल्लाह बड़ी-बड़ी हिट लगाने के भी मशहूर हैं। अगर वह वर्ल्ड कप टीम में शामिल होते हैं तो यह गेंदबाजों के लिए टेंशन की बात होगी। 14 टेस्ट के बाद अब्दुल्ला का औसत 50 से अधिक है, जबकि 4 शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 160 रन है। वनडे करियर हालांकि अभी बहुत अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 28 रन बनाए हैं, जबकि 6 टी-20 में उनके नाम 64 रन हैं।

आज उनके पास टेस्ट में अपना बेस्ट स्कोर बनाने का मौका है। बता दें कि श्रीलंका ने पहली पारी में 166 रन बनाए थे। उसके लिए सबसे अधिक धनंजय डि सिल्वा ने 57 रन की पारी खेली थी, जबकि पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 4 और नसीम शाह ने 3 विकेट झटके। एक विकेट शाहीन अफरीदी के नाम रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.