फिलस्‍तीनियों का हमदर्द बन पीठ में छुरा घोंप रहा पाकिस्तान! डोनेशन लेने पर लगाई रोक, प्रदर्शन तक बैन

Updated on 08-11-2023 01:38 PM
इस्लामाबाद: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में पाकिस्तान का डबल स्टैंडर्ड सामने आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से एक तरफ सार्वजनिक मंचों से गाजा के लोगों के लिए हमदर्दी जताई जा रही है। दूसरी तरफ वह फिलीस्तीन के लोगों तक पहुंचने वाली मदद में अड़ंगा लगा रहा है। पाकिस्तान के आम लोग काफी बढ़-चढ़कर गाजा के लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन वहां की सरकार नहीं चाहती कि उनके देश से मदद वहां पहुंचे। पाकिस्तान की सरकार ने बैंकों से फिलीस्तीन के लिए आने वाली किसी भी डोनेशन को स्वीकार करने से मना कर दिया है।

पाकिस्तान के जर्नलिस्ट और सोशल इंफ्लूएंशर वकास ने एक्स पर अल्फलाह बैंक का एक सर्कुलर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तानी सरकार ने अब सभी बैंकों से फिलिस्तीन के लिए दान स्वीकार करना बंद करने को कह दिया है। अब आप पाकिस्तान के किसी बैंक में फिलीस्तीन को लोगों के लिए पैसा नहीं दे सकते हैं। वकास ने इसी मुद्दे पर दो और वाकये गिनाए हैं। उन्होंने लिखा है कि इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने उन लोगों पर कार्रवाई की थी, जो फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। हाल ही में पीसीबी ने एक क्रिकेटर को डांटते हुए उससे ट्वीट डिलीट करा दिया था। इस ट्वीट में क्रिकेटर ने गाजा की जीत के लिए दुआ की थी।

फूंक-फूंककर कदम उठा रहा पाकिस्तान

दक्षिण इजरायल में 7 अक्टूबर को करीब 3,000 हमास आतंकी घुस गए थे और 1,400 लोगों को मार दिया था। साथ ही 200 से अधिक लोगों का अपहरण करके बंधक बना लिया था। इस हमले के बाद इजराइल की सेना लगातार गाजा में सैन्य कार्रवाई कर रही है। इस सैन्य कार्रवाई में गाजा में करीब 10,000 लोग मारे जा चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे हैं। हजारों की तादाद में लोग जख्मी और बेघर हुए हैं।

आम लोगों की मौतों और बेघर होने से इजरायल को दुनिया के बहुत से देशों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के नेताओं ने भी कई बार इजरायल से तुरंत जंग रोकने के लिए कहा है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर कुछ बयान देने के अलावा पाकिस्तान इस मामले से बचता लग रहा है। जिस तरह से वह अपने नागरिकों को इस मुद्दे से दूर रखने की कोशिश करता दिख रहा है, उसने उसके इस मुद्दे पर स्टैंड को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.