पाकिस्तान को नहीं मिल रहा लोन, ऊपर से चुकाना है 22 बिलियन डॉलर का कर्ज, विदेशी मुद्रा भंडार 'खाली'

Updated on 09-02-2023 06:11 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी बर्बादी की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर उसकी स्थिति खराब है। इस बीच पाकिस्तान के लिए एक चिंताजनक खबर आई है। पाकिस्तान को अगले 12 महीने में 22 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी कर्ज लौटाना है। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान हर हाल में आईएमएफ से लोन मिलने की उम्मीद में है। देश को जितना ऋण लौटाना है, वह आने वाले दिनों में होने वाली कमाई के अनुमान से बहुत ज्यादा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों से पता चलता है कि पाकिस्तान को एक साल में कुल 21.95 अरब डॉलर वापस लौटाना है।
इस राशि में 19.34 अरब डॉलर मूलधन है और इस पर 2.60 अरब का ब्याज है। पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक अगले एक महीने में ही पाकिस्तान को 3.95 अरब डॉलर का कर्ज वापस करना है। अगले तीन महीने में 4.63 अरब डॉलर और आखिरी आठ महीने में 13.37 अरब डॉलर वापस लौटाने हैं। पाक-कुवैत इन्वेस्टमेंट कंपनी (PKIC) के हेड ऑफ रीसर्च के समीउल्लाह तारिक का कहना है कि, 'पाकिस्तान एक असाधारण वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इसे असाधारण उपाय करने की जरूरत है।'

'खर्च कम करने की जरूरत'

समीउल्लाह तारिक ने आगे कहा कि देश को अपने मौजूदा वित्तीय संकट से बाहर निकलने के लिए एक विचारशील योजना की जरूरत है। इसे विदेशी खर्च को कम करने और आय को बढ़ाने पर काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को इस समय सावधानीपूर्वक विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'देश को प्रवासी पाकिस्तानी को विश्वास में लेना होगा। सरकार को घरेलू अर्थव्यवस्था को आकर्षक बनाने की जरूरत है, ताकि रोशन डिजिटल अकाउंट में बढ़ोतरी हो सके।'

कम हो रहा पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार

पाकिस्तान को अरबों रुपए का कर्ज लौटाना है। लेकिन उसके पास सिर्फ 3.1 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार बचा है। इससे सिर्फ 3 हफ्ते का ही आयात किया जा सकता है। पाकिस्तान का स्टेट बैंक विदेशी कंपनियों को पेमेंट नहीं कर रहा। इस कारण जरूरी सामानों से भरे कंटेनर बंदरगाहों पर ही पड़े हैं। पाकिस्तान स्टेट बैंक सिर्फ जरूरी चीजों का ही पेमेंट कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.