पाकिस्तान बाहर, इन चार टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग, जानें कब और कहां खेलें जाएंगे नॉकआउट मैच

Updated on 11-11-2023 03:09 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 44वां ंमैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज यानी 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच में बिना कोई गेंद डले ही पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

दरअसल, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को काफी बड़े मार्जिन से हराना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्हें अंग्रेजों को करीब 287 और चेज करते हुए 284 गेंद पहले मैच जीतना था। यानी इंग्लैंड जो टारगेट देगी वो उन्हें 3 ओवर के अंदर-अंदर कम्पलीट करना होगा, जोकि नामुमकिन है। ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 4 टीमें अब मिल गई हैं। भारत समेत सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया है।

वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई हुई ये 4 टीमें-

वर्ल्ड कप 2023 में 8 में से 8 मुकाबले जीतने वाली मेजबान टीम भारत ने सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। उनके बाद दूसरी टीम साउथ अफ्रीका बनी, जिन्होंने 9 में से 7 मैच अपने नाम किए। वहीं अफगानिस्तान को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया भी टॉप 4 के लिए क्वालिफाई कर गई थी। लेकिन सारा सस्पेंस चौथे स्पॉट के लिए बना हुआ था। हालांकि अब वो भी क्लियर हो गया है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ मैच खत्म होने से पहले ही क्वालिफाई कर गई है, क्योंकि पाकिस्तान का इतने बड़े मार्जिन से जीतना अब असंभव है। 2019 के वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यही हुआ था। कीवी टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच गई थी।

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का शेड्यूल

- भारत बनाम न्यूजीलैंड- 15 नवंबर- मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम

दूसरा सेमीफाइनल- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया- 16 नवंबर- कोलकाता, ईडन गार्डन्स

फाइनल- 19 नवंबर, अहमदाबाद- नरेंद्र मोदी स्टेडियम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.