दिल्‍ली की हवा में जहर घोल रहा पाकिस्‍तान! लाहौर की फैक्ट्रियां निकाल रही स्‍मॉग, भारत में इमरजेंसी जैसे हालात

Updated on 03-11-2023 02:08 PM
लाहौर: दिल्‍ली में स्‍मॉग की वजह पाकिस्‍तान? आपको यह बात थोड़ी बेवजह लग सकती है लेकिन इस बात को खुद पाकिस्‍तानी मीडिया साबित कर रही है। एक तरफ द‍िल्‍ली और एनसीआर स्‍मॉग की गहरी चादर में ढंके हैं तो वही पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान का लाहौर भी इससे जूझ रहा है। भारत के पंजाब से सटे लाहौर में भी स्‍मॉग ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लाहौर जिसे कभी 'सिटी ऑफ गार्डन' कहा जाता था, आज दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। आज भी यहां की फैक्ट्रियों में ईधन के तौर पर प्‍लास्टिक को जलाया जा रहा है। यही प्‍लास्टिक भारत में लोगों का दम घोंटने का काम कर रही है।

लोग जला रहे टायर और प्‍लास्टिक
दिल्‍ली और लाहौर के बीच की दूरी बस 409 किलोमीटर है। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह से पड़ोसी मुल्‍क की एक हरकत दिल्‍ली का दम घोंट रही है। पाकिस्‍तान के जियो न्‍यूज ने विशेषज्ञों के हवाले से लिखा है कि छोटी फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में टायर और प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा यहां भी किसान जमकर पराली जला रहे हैं। साथ ही जिगजैग टेक्‍नोलॉजी के बिना काम करने वाले ईंट-भट्ठों ने शहर में स्‍मॉग में इजाफा कर दिया है। लाहौर जो पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की राजधानी है वहां पर दो नवंबर को दिन में गहरी धुंध थी। इस धुंध ने यहां की ऊंची इमारतों और एतिहासिक इमारतों को भी ढंक लिया था।

डीजल और कोयले वाला धुंआ
लाहौर में छाई धुंध में डीजल और कोयले की गंध थी। ग्लोबल एलायंस ऑन हेल्थ एंड पॉल्यूशन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि वायु प्रदूषण और धुंध, दुनिया भर में एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसके कारण पाकिस्तान में सालाना अनुमानित 128,000 लोगों की मौत हो रही है। लाहौर का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स यानी एक्‍यूआई पिछले दो दशकों में बुरी तरह खराब हो गया है। इस अवधि के दौरान निवासियों, आवास योजनाओं, विकासात्मक परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों के लिए रास्ता बनाने के लिए अनुमानित 70 फीसदी तक पेड़ों की कटाई की गई।

लाहौर में स्‍मॉग इमरजेंसी

यहां की पंजाब सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए एक महीने के लिए स्मॉग इमरजेंसी का ऐलान किया है। इससे सभी स्कूली छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। लाहौर हाई कोर्ट ने एक्‍यूआई को कंट्रोल करने के लिए तत्काल उपायों के लिए निर्देश जारी करने के बाद यह कार्रवाई की गई। यहां के पर्यावरण संरक्षण विभाग (ईपीडी) ने अपने बयान में कहा है कि आपातकालीन उपायों के तहत, धूल से बचने के लिए बजरी, मलबे और निर्माण सामग्री पर पानी छिड़कने में असफल रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.