पाकिस्तान विश्व की श्रेष्ठतम क्रिकेट टीम : सना मीर, पाक महिला टीम पूर्व कप्तान

Updated on 17-10-2021 09:34 PM

दुबई आईपीएल रोमांच के अंतिम चरण में पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने यूएई की परिस्थितियों में पाकिस्तान को दुनिया की श्रेष्ठतम टीमों में से एक बताया और कहा कि पुरुषों के टी20 विश्व कप में उनके देश की टीम को इसका फायदा मिलेगा।

 टी20 विश्व कप रविवार को शुरू होगा जबकि पाकिस्तान अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेलेगा। श्रीलंकाई टीम पर 2009 में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अपने अधिकतर अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी दुबई, अबुधाबी और शारजाह में कर रहा है क्योंकि विदेशी टीमें सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहती हैं।


सना मीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लिए कॉलम में लिखा कि टी20 क्रिकेट में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है और किसी एक टीम का विजेता के रूप में चयन करना असंभव है विशेषकर तब जबकि टीमों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को नजरअंदाज करना मुश्किल है।

वे यूएई की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और यहां की परिस्थितियों में वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। सना मीर ने कहा कि इसलिए मेरा दिल ही नहीं दिमाग भी कहता है कि यह टूर्नामेंट उनके लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भारत और न्यूजीलैंड की दावेदारी को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है। मुझे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का खेल पसंद है जबकि भारत और न्यूजीलैंड हमेशा की तरह खतरनाक टीमें है और यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है कि यह बेहद खुला प्रारूप है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
 12 May 2026
धर्मशाला: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में समरसेट और ग्लैमोर्गन के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहाके लगाने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते…
 12 May 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च…
Advt.