पाकिस्तान अनप्रेडिक्टेबल तो कागज पर मजबूत भारत, अहमदाबाद में कौन मारेगा मैदान

Updated on 14-10-2023 03:20 PM
रुपेश सिंह (अहमदाबाद): जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो उस मुकाबले की तीव्रता को बताने के लिए 'जंग' ही उपयुक्त शब्द नजर आता है। खिलाड़ियों से पूछें तो वह कहेंगे कि यह उनके लिए महज एक 'अन्य' मुकाबले की तरह है। मगर, उनका दिल जानता है कि उन पर भी इस मुकाबले में कितना प्रेशर होता है। क्योंकि यहां हारना मना होता है। आज का यह मुकाबला वनडे क्रिकेट की नंबर-1 और नंबर-2 टीमों की बीच है। वैसे भी वनडे वर्ल्ड कप में दोनों की भिड़ंत या हालिया फॉर्म को देखें तो टीम इंडिया मुकाबले से पहले ही फेवरेट है।

तैयार हैं शेर गिल

इस साल प्रचंड फॉर्म में चल रहे शुभमान डेंगू हो जाने की वजह से टीम इंडिया के शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल सके, लेकिन इस महामुकाबले के लिए वह तैयार हैं। गिल की वापसी से कप्तान रोहित शर्मा को और बल मिलेगा, जिन्होंने पिछले मुकाबले में 'हिटमैन' का रूप धरकर अपनी ताकत से दूसरी टीमों को वाकिफ करा दिया था। उधर, पाकिस्तानी खेमे में ओपनर अब्दुल्ला शफीक अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं, लेकिन अभी तक खेले पांच वनडे में मैच दर मैच उन्होंने अपनी पारी को बड़ा किया है।

फिरकी का जाल बिछाएंगे

भारत एक बार फिर इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। रविंद्र जाडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी कई वर्षों से कमाल करती आई है और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए एक बार फिर ये दो स्पिनर सबसे बड़ी परेशानी का सबब साबित हो सकते हैं। वहीं चाइनामैन कुलदीप यादव अच्छी लय में हैं और पाकिस्तान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी बोलिंग में शामिल अचूक हथियारों के साथ तैयार होंगे। स्पिन विभाग में पाकिस्तानी टीम थोड़ी कमजोर नजर आती है, जबकि अहमदाबाद में स्पिनर्स की अहम भूमिका हो सकती है।

कौन जीतेगा महामुकाबला

अगर फॉर्म और अनुभव की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। हाल में ही एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान पर 200 से ज्यादा रनों से जीत हासिल की थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा वनडे खेले हैं। लेकिन पाकिस्तान दुनिया की सबसे अनप्रेडिक्टेबल टीम मानी जाती है। वह कब क्या कर दे उसे खुद पता नहीं होता। इसलिए भारतीय कभी पाकिस्तान को कम नहीं आंकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.