पाकिस्तान या अफगानिस्तान.. चेन्नई में फैंस किसे कर रहे सपोर्ट, कहीं अहमदाबाद रिपीट न हो जाए

Updated on 23-10-2023 02:35 PM
चेन्नई: पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड कप में अपने अभियान को वापस पटरी पर लाना है तो उसे चेपक की पिच पर आज अफगानिस्तान के स्पिनर्स को बेहद सतर्कता से खेलना होगा। पिछले दो मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने होगी क्योंकि एक और हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगेगा। पाकिस्तान के अभी चार मैच में चार अंक हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसको अपने नेट रन रेट (-0.456) में भी सुधार करने की जरूरत है।

फैंस किसे करेंगे सपोर्ट? पाकिस्तान पर भारी अफगानिस्तान
भारत में अफगानिस्तान को देश की जूनियर टीम की तरह व्यवहार किया जाता है। भारत में लंबे समय तक क्रिकट का ककहरा सीखने वाली अफगान टीम भी उसी तरह से फैंस के साथ पेश आती है। भारत में जबरदस्त सपोर्ट की उम्मीद लिए आई पाकिस्तान टीम को चेन्नई में निराशा हाथ लग सकती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को गजब का सपोर्ट मिला था। इससे राशिद खान सहित तमाम अफगान खिलाड़ी खुश थे। अब जब पाकिस्तान सामने है तो इसकी उम्मीद अधिक है कि एक बार फिर उसे सपोर्ट मिले। अगर माहौल अहमदाबाद जैसा हो जाए तो इसमें हैरान होने की बात नहीं है। अमदाबाद में पाकिसतन टीम की हूटिंग हुई थी।

अफगान स्पिन अटैक मजबूत
पाकिस्तान के बल्लेबाज अभी तक स्पिनर्स के सामने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जो उसके लिए चिंता का विषय है। यहां तक की बेंगलुरु की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को जूझना पड़ा था। अफगानिस्तान का स्पिन विभाग बेहद मजबूत है जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्पिनर शामिल हैं जो दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को भी परेशानी में डालने में सक्षम हैं। चेपक की स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच पर उनका सामना करना आसान नहीं होगा।

बाबर के बल्ले से चाहिए रन
इस अहम मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को, विशेषकर कप्तान बाबर आजम को, क्रीज पर टिकना और रन बनाना होगा। बाबर टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हालांकि अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और पाकिस्तान का उन पर काफी दारोमदार होगा। मध्यक्रम के बल्लेबाज सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

इस बार बोलिंग भी कमजोर
अमूमन देखा गया है कि जब पाकिस्तान के बल्लेबाज नहीं चलते हैं तो उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस बार अभी तक उसके गेंदबाजों ने भी निराश किया है। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए जो टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। लेकिन अन्य दो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और हसन अली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वर्तमान टूर्नामेंट में बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज तथा लेग स्पिनर शादाब खान और उसामा मीर अभी तक अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.