पा‎किस्तान के पीएम इमरान खान का दोस्त लॉर्ड नजीर ब्रिटेन में रेप का दोषी करार

Updated on 06-01-2022 08:40 PM

लंदन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पीएम इमरान खान के दोस् और ब्रिटेन के विवादित मुस्लिम नेता लार्ड नजीर अहमद को दो बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया गया है। लॉर्ड नजीर को 1970 के दशक में किशोरावस्था में एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न और एक लड़की के साथ रेप के प्रयास का दोषी पाया गया है। पाकिस्तान में जन्मा लॉर्ड नजीर अहमद अक्सर भारत के खिलाफ कश्मीर को लेकर जहरीले बयान देता रहता है।

यही नहीं एक बार तो उसने पीएम मोदी के मौत की कामना भी की थी। लेबर पार्टी के पूर्व नेता रह चुके लॉड नजीर को बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य और एक लड़की के साथ दो बार रेप के प्रयास का दोषी पाया गया है। नजीर के साथ उसके दो भाइयों को मोहम्मद फारुक और मोहम्मद तारिक के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं।

 नजीर के दोनों भाई ज्यादा उम्र हो जाने के कारण ट्रायल में शामिल होने के लिए अनफिट पाए गए थे। इससे पहले एक महिला ने कोर्ट को बताया था कि नजीर अहमद ने साल 1973 और 1974 में रेप का प्रयास किया था। उस समय नजीर की उम्र 16 या 17 साल थी और पीड़ित लड़की उससे भी काफी छोटी थी। नजीर को साल 1972 में एक बच्चे के साथ गंभीर यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया है। नजीर अहमद ने इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण करार दिया था और सभी आरोपों को खारिज किया था।

सुनवाई के दौरान नजीर अहमद को रेप के प्रयास और अप्राकृतिक कृत्य का दोषी पाया गया है। ब्रिटिश अदालत अब 4 फरवरी को इस मामले में सजा का ऐलान करेगी। लार्ड नजीर अहमद लेबर पार्टी के वरिष् नेता और ब्रिटिश पीएम रह चुके टोनी ब्लेयर के करीबी रहे हैं। लॉर्ड नजीर अहमद ब्रिटिश संसद के उच् सदन हाउस ऑफ लॉर्ड में आजीवन सदस् नियुक् किए गए पहले मुस्लिम सांसद हैं। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड में उच् शिक्षित और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस् बनाया जाता है।

लॉर्ड नजीर अक्सर भारत के खिलाफ जहरीला बयान देता रहता है। साल 2019 में उसने पीएम मोदी के मौत की कामना की थी। पाकिस्तान समर्थ लॉर्ड नजीर अहमद ने ट्वीट किया थाकि विपक्ष के बीजेपी पर जादू, टोना, तंत्र-मंत्र के दावे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध् प्रदेश के पूर्व सीएम बाबू लाल गौर, गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की पिछले एक साल के अंदर मौत हो गई। अगला नंबर नरेंद्र मोदी का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.