पाकिस्तान बोला- भारत 36 घंटे में हमला कर सकता है:सूचना मंत्री ने आधी रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हमारे पास खुफिया जानकारी

Updated on 30-04-2025 01:53 PM

पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया।

तरार ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम घटना के बहाने ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में हमेशा इसकी निंदा की है।

तरार ने कहा कि अगर भारत कोई सैन्य हमला करता है, तो पाकिस्तान उसका निश्चित और कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हम हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे।

मंत्री बोले- जांच से बच रहा भारत

तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की सच्चाई का पता लगाने के लिए एक भरोसेमंद, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की खुले तौर पर पेशकश की है, लेकिन भारत जांच से बचना चाहता है और टकराव का रास्ता अपनाना चाहता है। इसके पूरे क्षेत्र में विनाशकारी परिणाम होंगे।

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इससे सतर्क रहना चाहिए। आगे होने वाले किसी भी खतरे और परिणाम की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत की होगी।

इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत जल्द ही हमला करने वाला है। आसिफ ने कहा कि आने वाले दिन बेहद अहम होंगे। चीन और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी मुल्क दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने की कोशिश में लगे हैं। अगर कुछ होगा तो 2-3 दिन में ही होगा।

हालांकि अगले ही दिन आसिफ ने अपने बयान से पीछे हटते हुए कहा था कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है।

PAK सेना बोली- भारत आतंकी भेज रहा

वहीं, पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने मंगलवार शाम एक प्रेस ब्रीफिंग में भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शरीफ ने दावा किया कि PAK सेना 25 अप्रैल को एक पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल मजीद को झेलम नदी के पास से गिरफ्तार किया है, जिसे जिसे भारत ने ट्रेन किया है।

शरीफ के मुताबिक अब्दुल के पास 2.5 किलो का एक IED, दो मोबाइल और 70 हजार रुपए बरामद हुए हैं। सेना ने आगे अब्दुल के घर से एक भारतीय ड्रोन और 10 लाख रुपए कैश बरामद करने की बात कही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.