पाकिस्तान बोला- गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर जब्त किए गए कंटेनर ‘खाली’ थे

Updated on 21-11-2021 09:11 PM

इस्लामाबाद गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर शंघाई जाने वाले मालवाहक जहाज पर जब्त किए गए कंटेनरों को लेकर पाकिस्तान का बयान सामने आया है उसने कहा कि भारतीय अधिकारियों द्वारा  ‘खालीथे, लेकिन पहले इनका इस्तेमाल चीन से कराची में के-2 और के-3 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए ईंधन के परिवहन के लिए किया जाता था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मुंद्रा बंदरगाह पर भारतीय अधिकारियों द्वारा कराची बंदरगाह से चीन के शंघाई तक एक मालवाहक जहाज परसंभावित रेडियोधर्मी सामग्री को जब्त करनेसंबंधी खबरों के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में एक बयान जारी किया।

विदेश कार्यालय ने बयान में कहा कि कराची परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अधिकारियों ने सूचित किया है कि येखाली कंटेनरचीन को लौटाए जा रहे थे, जिनका उपयोग पहले चीन से कराची में के-2 और के-3 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए ईंधन के परिवहन के लिए किया जाता था। विदेश कार्यालय ने कहा, ‘कंटेनरखालीथे और दस्तावेजों में कार्गो को गैर-खतरनाक घोषित किया गया था।

बयान में कहा गया है कि कराची में के-2 और के-3 परमाणु ऊर्जा संयंत्र और इन संयंत्रों में उपयोग किए जाने वाले ईंधन दोनों अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) सुरक्षा उपायों के तहत हैं। बयान में कहा गया है किसंभावित रेडियोधर्मी सामग्री की जब्तीकी खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। अडाणी पोर्ट्स ने बताया था कि सीमा शुल्क और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की एक संयुक्त टीम ने खतरनाक माल की ढुलाई के संदेह को लेकर मुंद्रा बंदरगाह पर एक विदेशी पोत से कई कंटेनर जब्त किए है।

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन’ (एपीएसईजेड) के अनुसार जब्त किए गए कंटेनर पाकिस्तान के कराची से चीन के शंघाई रवाना किए थे और इन्हें मुद्रा बंदरगाह के लिए नहीं भेजा गया था।

देश की सबसे बड़ी बंदरगाह परिचालक ने एक बयान में कहा था कि माल को गैर-खतरनाक श्रेणी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था जबकि जब्त किए गए कंटेनरों में खतरनाक श्रेणी 7 के निशान लगे हुए थे, जो रेडियोधर्मी पदार्थों की तरफ इशारा करते हैं। एपीएसईजेड ने कहा था, ‘सीमा शुल्क और डीआरआई की एक संयुक्त टीम ने 18 नवंबर को मुंद्रा बंदरगाह पर एक विदेशी पोत से कई कंटेनर जब्त किए। यह कंटेनर बिना जानकारी दिए खतरनाक माल की ढुलाई के संदेह को लेकर जब्त किये गए।बयान में कहा गया था, ‘इन कंटेनरों को मुंद्रा बंदरगाह या देश के किसी अन्य बंदरगाह के लिए रवाना नहीं किया गया था। इन्हें कराची से चीन के शंघाई भेजा जा रहा था। सरकारी अधिकारियों ने जांच के लिए इन कंटेनरों को मुंद्रा बंदरगाह पर उतार दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.