आईएसआई चीफ को चौधरी बनाकर पाक ने भेजा काबुल

Updated on 05-09-2021 06:40 PM
नई दिल्ली ।  अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सरकार बनाने की कवायद के बीच पाकिस्तान की काबुल में एंट्री का खेल अब समझ आने लगा है। अफगानिस्तान में कुर्सी पाने की चाहत में तालिबान और उसके साथियों के बीच ही बवाल मच गया है। इतना ही नहीं, हक्कानी नेटवर्क और तालिबान की खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। अफगान में जारी इसी सियासी रस्साकशी के बीच पाकिस्तान के आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद अचानक काबुल पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने उन्हें सरकार बनाने में जारी माथापच्ची का हल निकालने में तालिबान की मदद करने के वास्ते भेजा है। दरअसल, सरकार बनने से पहले ही तालिबान में सत्ता को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। अफगान की पूर्व महिला सांसद मरियम सोलेमानखिल ने शनिवार को दावा किया कि हक्कानी नेटवर्क और तालिबान के बीच कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गई है। उनका दावा है कि इस मसले को सुलझाने के लिए ही पाकिस्तान ने अपने खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को काबुल भेजा है। इधर, इन्हीं सियासी खींचतान की वजह से तालिबान लगातार सरकार गठन की तारीखों को टालता जा रहा है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि अब अगले सप्ताह अफगान में नई सरकार का ऐलान होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दावा यहां तक किया जा रहा है कि हक्कानी नेटवर्क के नेता अनस हक्कानी और खलील हक्कानी का तालिबान के नेता मुल्ला बरादर और मुल्ला याकूब के साथ झड़प भी हुई है। सोलेमानखिल ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि मुल्ला बरादर देश का नेतृत्व करे। उधर, हक्कानी नेटवर्क सरकार में बड़ी हिस्सेदारी और रक्षा मंत्री का पद मांग रहा है, जबकि तालिबान इतना कुछ देने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि यही कारण है कि तालिबान अब तक अपनी सरकार का ऐलान नहीं कर सका है। उधर, दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय और हक्कानी नेटवर्क के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब शक्तिशाली तालिबान सैन्य आयोग के प्रमुख की भूमिका निभाना चाहता है। तालिबान सरकार में यह पद बहुत की शक्तिशाली और सम्मानित माना जाता है। तालिबान के राजनीतिक नेतृत्व ने हक्कानी नेटवर्क को सरकार में कुछ अहम पद देने को राजी हो गया था। इस वजह से अनस हक्कानी को काबुल पर कब्जे के तुरंत बाद राजधानी की सुरक्षा का प्रभार भी सौंपा गया था। इस फैसले से मुल्ला याकूब काफी नाराज है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान में सरकार बनाने को लेकर झगड़े में अपनी भूमिका निभाकर चौधरी बनना चाह रहा है। माना जा रहा है कि आईएसआई चीफ तालिबान और उसके कमांडरों से मुलाकात करेंगे और बातचीत के जरिए सरकार बनाने की कवायद में पाकिस्तान की मंशा जाहिर करेंगे। माना जा रहा है कि आईएसआई चीफ अफगान की सेना को संगठित करने और उनके काम करने के तौर-तरीकों को लेकर भी तालिबान को एक्सपर्ट राय देंगे। आईएसआई चीफ दोनों पक्षों यानी हक्कानी नेटवर्क और तालिबान के साथ बातचीत कर कुर्सी को लेकर झगड़े को सुलाझाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान और हक्कानी नेटवर्क की गलबहियां किसी से छिपी नहीं है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.