पाक को भी न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में नहीं भेजनी चाहिये अपनी टीम : अख्तर

Updated on 22-09-2021 06:57 PM

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर जमकर निशाना साधा है। इन दोनो ही टीमों ने खतरे की आशंका के बाद पाक दौरा रद्द किया है। अख्तर ने कहा कि इस मामले में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी सख्त लहजा अपनाते हुए इन देशों में अपनी टीमें नहीं भेजनी चाहिये। अख्तर ने कहा कि अब पीसीबी को समझ लेना चाहिये कि कोई उसका साथ नहीं देगा। अख्तर ने साथ ही कहा कि अगर वह पीसीबी प्रमुख होते तो आने वाले समय में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाते।
अख्तर ने कहा, 'आप हमारे पूरे देश की छवि खराब कर रहे हैं, आप यह दिखाना चाहते हैं कि हमारी सैना और खुफिया आपकी सुरक्षा में सक्षम नहीं हैं। मैं अगर पीसीबी प्रमुख होता तो आने वाले समय में सुरक्षा का खतरा बताकर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं जाता।'


अख्तर ने साथ ही कहा, 'टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से 24 अक्टूबर को है, लेकिन उससे बड़ा मुकाबला 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। इसमें पूरी टीम को मिलकर न्यूजीलैंड को हराना होगा। पहले पीसीबी अपना चयन ठीक कर ले और उन तीन-चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल करे जिन्हें बाहर किया गया है। हमारी टीम को अपना गुस्सा विरोधी टीमों को हराकर निकालना होगा। साथ ही कहा कि पाक क्रिकेट इससे भी कठिन समय से निकला है, इसलिए मुझे हमारी टीम की वापसी का भरोसा है। हमारा लक्ष्य टी20 विश्वकप जीतकर सभी को जवाब देना होना चाहिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.