UN में कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया पाकिस्तान, भारत बोला- जवाब देकर सम्मानित नहीं करूंगा

Updated on 22-11-2023 01:27 PM
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान पाकिस्तान के कश्मीर को लेकर दिए गए अनुचित और आदतन संदर्भ को खारिज किया है। भारत का जवाब सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने: सामान्य विकास के माध्यम से स्थायी शांति को बढ़ावा देना विषय पर खुली बहस में आया। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम ने अपनी टिप्पणी में कश्मीर का संदर्भ दिया जिसके बाद चीन की अध्यक्षता में बहस आयोजित की गई।

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में दूत आर. मधुसूदन ने सोमवार को कहा, "मेरे देश के खिलाफ एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा पहले की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा और मैं यहां प्रतिक्रिया देकर उन्हें सम्मानित नहीं करूंगा।"

पाकिस्तान बिना विषय के उठा रहा कश्मीर मुद्दा

बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना, पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है लेकिन कोई भी ध्यानाकर्षण हासिल करने में विफल रहता है। भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना उसका आंतरिक मामला है। इसने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी।

हर जगह कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान के राजनेता और राजनयिक दुनिया के हर मंच पर कश्मीर राग अलापने से बाज नहीं आते हैं। मुद्दा चाहें कुछ हो, जगह चाहें जो हो पाकिस्तान एक बार कश्मीर-कश्मीर जरूर चिल्लाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी देश में भले ही चलें जाएं, वे अपने देश के बारे में भले ही एक शब्द न बोलें, लेकिन कश्मीर का जिक्र जरूर करेंगे। यह पाकिस्तान की विदेश नीति का एक ऐसा अध्याय बन गया है, जिसे पढ़े बिना कोई बयान पूरा नहीं होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.