अमेरिका के साथ अपने पुराने संबंधों को मजबूत करना चाहता है पाकिस्तान : कुरैशी

Updated on 23-11-2021 08:49 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ अपने पुराने संबंधों को और अधिक मजबूत करना चाहता है।

कुरैशी ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति (एचएफएसी) के अध्यक्ष ग्रेगरी मीक्स और एचएफएसी की एशिया उपसमिति के अध्यक्ष अमी बेरा के साथ अपनी बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कुरैशी ने पाकिस्तान की यात्रा पर आए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने पुराने संबंधों को महत्व देता है और इस रिश्ते को और मजबूत तथा व्यापक बनाना चाहता है।

कुरैशी ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान भू-अर्थशास्त्र की अनिवार्यता का अनुसरण कर रहा है और देश को व्यापार, निवेश और वित्त का केंद्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को अन्य बढ़ते क्षेत्रों से लाभांश प्राप्त करने के अलावा, पाकिस्तान के आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.