पाकिस्तान को फिर मिलेगा चैंपियंस कोच का साथ, LSG के दिग्गज को भी दिया बड़ा पद

Updated on 30-03-2023 07:26 PM
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व प्रमुख कोच मिकी आर्थर को सहायक टीम निदेशक नियुक्त करेगा जबकि पूर्व फील्डिंग कोच ग्रांट ब्रेडबर्न पुरुष टीम के प्रमुख कोच बनेंगे। रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गयी है। पाकिस्तान ने भारत को हराकर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। उस समय मिकी आर्थर ही टीम के मुख्य कोच थे। 2019 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

पाकिस्तान के प्रमुख समाचारपत्र डॉन ने खबर दी है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल के गेंदबाजी कोच बनने की उम्मीद है जबकि एंर्ड्यू पुटिक बल्लेबाजी कोच बनेंगे। मोर्कल अभी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हैं। टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डिकॉन और स्ट्रेंथ एन्ड कंडीशनिंग कोच ड्रिक्स साइमन अपने पद पर बने रहेंगे। छह कोचिंग स्टाफ में से चार न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 अप्रैल से होने वाली घरेलू सफेद गेंद सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे। हालांकि न्यूजीलैंड के कई बड़े नाम आईपीएल में खेल रहे हैं। इसकी वजह से वह पाकिस्तान नहीं जाएंगे। टॉम लाथम की कप्तानी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगा। इस सीरीज में पांच टी20 और इतने ही वनडे होंगे।

पाकिस्तान ने आर्थर के मार्गदर्शन में 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वह लगातार टीम के साथ नहीं रहेंगे। अगले महीने कोचिंग स्टाफ को जानकारी देने के लिए पाकिस्तान का संक्षिप्त दौरा करेंगे और फिर डर्बीशायर के साथ अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए इंग्लैंड लौट जाएंगे। वह वनडे विश्व कप से पहले तैयारी शिविर में लौटेंगे। सकलैन मुश्ताक और शॉन टैट के अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं होने के कारण पाकिस्तान पूर्णकालिक कोचिंग स्टाफ के बिना था। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही टी20 सीरीज खेली थी। उसमें टीम को हार झेलनी पड़ी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.