पाकिस्तान को वादा तो निभाना पड़ेगा, चीन ने घर बुलाकर किया इशाक डार को जलील, बलूचों का दिखा खौफ

Updated on 05-01-2026 01:55 PM
बीजिंग: चीन से संबंधों को बेहतर करने की कोशिश के तहत पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार इस समय बीजिंग में हैं। उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि उनको अपनी कोशिशों में पूरी कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है। चीन ने अमेरिका की इस्लामाबाद में बढ़ती पैठ, सीपीईसी की धीमी रफ्तार और पाकिस्तानी में चीनी निवेश और नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा डार के सामने उठाया है। चीन ने डार से दो-टूक कह दिया है कि पाकिस्तान इन सब मुद्दों पर किए गए अपने वादे से भाग नहीं सकता है। इस्लामाबाद को अपनी प्रतिबद्धता हर हाल में निभानी होगी।

चीन ने पाकिस्तान को चीन-पाकिस्तान के इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के तहत लंबे समय से अटके वादों को पूरा करने का रिमाइंडर दिया है। चीन ने अपने कर्मियों की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर में देरी और फ्लैगशिप बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट के 11 साल बाद भी ठोस नतीजों की कमी पर इशाक डार के सामने चिंता जताई है।

पाकिस्तान काम पर ध्यान दे: चीन

न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बीजिंग में पाकिस्तान-चीन विदेश मंत्रियों की रणनीतिक बातचीत में चीनी अधिकारियों ने खासतौर से बलूचिस्तान में CPEC प्रोजोक्ट में धीमी प्रगति और ऑपरेशनल कमियों पर असंतोष जताया। बीजिंग ने कहा कि CPEC की मुख्य संपत्तियां अभी भी काम नहीं कर रही हैं। इसमें ग्वादर पोर्ट, ग्वादर एयरपोर्ट और सड़क कनेक्टिविटी शामिल है।चीनी अधिकारियों ने बताया कि ग्वादर को सुक्कुर से जोड़ने वाला मोटरवे अधूरा है। ग्वादर बंदरगाह CPEC की नींव है लेकिन यह पूरी तरह चालू नहीं हो पाया है। नया ग्वादर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी यात्रियों और कार्गो ट्रैफिक को आकर्षित करने में नाकाम है। इसमें सुरक्षा भी एक अहम वजह रही है। चीन को लगता है कि ये सब सीपीईसी के आर्थिक पहलू को कमजोर कर रहा है।

सुरक्षा का मुद्दा भी उठा

पाकिस्तान में चीन के कर्मचारियों और उनके दफ्तरों पर हमलों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इशाक डार के साथ चीनी नेताओं की बैठकों में सुरक्षा मुद्दा प्रमुखता से उठा है। खासतौर से पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा और कानून व्यवस्था पर चीन की फिक्र है। इन दोनों प्रांतों में चीनी नागरिकों पर हमलों ने बीजिंग को परेशान किया है।
चीन ने पाकिस्तान से अफगानिस्तान के साथ संबंधों और व्यापार सामान्य बनाने के लिए कहा है। पाकिस्तान की अफगानिस्तान से तनातनी चल रही है और बॉर्डर बंद है, जिससे चीन खुश नहीं है। चीन ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और स्थिरता को CPEC की सफलता के लिए जरूरी माना है। ऐसे में चीन ने पाकिस्तान को अफगानिस्तान से रिश्ते सुधारने को कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.