पाकिस्तान न होता बर्बाद अगर भारत जैसा होता सिस्टम! इमरान खान ने फिर दी हिंदुस्तान की मिसाल

Updated on 09-02-2023 06:13 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भले सत्ता में न हों लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने गंभीर आर्थिक संकट को लेकर शहबाज सरकार पर निशाना साधा। लाहौर स्थित अपने आवास पर विदेशी मीडिया से बात करते हुए वह कश्मीर राग अलापना नहीं भूले। लेकिन पाकिस्तान की बदहाली की असल वजह बताने के लिए उन्होंने भारत की मिसाल दी। वर्तमान में पाकिस्तान इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पड़ोसी मुल्क के लिए यह वक्त और भी कठिन इसलिए है क्योंकि दूर-दूर तक इससे बाहर आने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि जब मैं सत्ता में वापस आऊंगा, तो भारत से तब तक बात नहीं होगी जब तक कश्मीर की स्थिति यानी अनुच्छेद 370 बहाल नहीं हो जाता। पाकिस्तान से बातचीत को लेकर भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। भारत सरकार साफ कह चुकी है कि आतंकवाद और बातचीत एकसाथ संभव नहीं है। हालांकि खुद पाकिस्तान के लोग अपनी सरकार को आर्थिक हालात सुधारने के लिए भारत से संबंध सुधारने की सलाह दे रहे हैं।

इमरान ने दी भारत की मिसाल

इमरान खान ने अपने मुल्क की बदहाली के कारण गिनाते हुए भारत की मिसाल दी। उन्होंने कहा कि कानून के शासन के बगैर पाकिस्तान तरक्की नहीं कर सकता। भारत को ही देख लें। वहां इसीलिए विकास हो रहा है क्योंकि वहां कानून का शासन है। इमरान ने पीएमएल (एन) और उसकी सहयोगी पार्टियों पर पीटीआई नेताओं और चुनाव में धांधली करने की योजना बनाई है। कभी सेना के सहारे सत्ता में आए इमरान ने सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर साथ मिलकर उन्हें राजनीति से बाहर करने का आरोप लगाया।

शहबाज करना चाहते हैं वार्ता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कुछ दिनों पहले कहा था कि पाकिस्तान ने अपना 'सबक' सीख लिया है। वह भारत के साथ शांति से रहना चाहता है। शहबाज ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत का अनुरोध भी किया था। भारत की तरफ से शहबाज शरीफ और पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह बैठक गोवा में मई 2023 में होगी जिसकी अध्यक्षता भारत करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.