पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर की घटिया हरकत, सोशल मीडिया पोस्ट देख खून खौल जाएगा

Updated on 26-04-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में रोष है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट पर है। सीमा पर युद्ध जैसा माहौल है। पहलगाम हमले के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान की इस घटिया हरकत पर थू थू हो रही है, लेकिन यहां के कुछ क्रिकेटर अपनी बेशर्मी को लांघ रहे हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान टेस्ट टीम के खिलाड़ी साजिद खान ने किया है।
एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसा माहौल है तो दूसरी ओर साजिद खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक धमकी भरा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में साजिद ने एक तफ अपनी तस्वीर लगाई और दूसरी ओर उनके पिता की है। इस तस्वीर के साथ साजिद ने लिखा, 'बस आपको याद दिला रहा हूं।' कैप्शन के साथ उन्होंने पाकिस्तानी झंडा इमोजी के तौर पर लगाया है।
साजिद के पिता रहे हैं पाकिस्तान आर्मी में
बता दें कि साजिद खान का ये पोस्ट पहलगाम घटना के बाद आई है। साजिद खान के पिता पाकिस्तानी आर्मी रहे हैं। ऐसे में युद्ध जैसे माहौल को देखकर उन्होंने बिना भारत का नाम लिए यह पोस्ट किया कि वह तैयार हैं। साजिद के खान के इस पोस्ट पर भारतीय यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई और उन्हें याद दिलाया कि कैसे अब तक हुए लड़ाई में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं साजिद खान के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए उन्हें अब तक कुल 12 टेस्ट मैचों में खेलने का मौका मिला है। इन 12 टेस्ट मैच में साजिद खान के नाम कुल 59 विकेट दर्ज है। साजिद टेस्ट के अलावा पाकिस्तान के लिए वनडे या फिर टेस्ट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। पिछले कुछ समय से साजिद पाकिस्तानी टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज में से एक रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.